देश

Sawal Public Ka: राहुल गांधी की चली गई सांसदी? पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का बड़ा बयान, देखिए उन्होंने क्या कहा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2023, 09:26 PM IST

Sawal Public Ka: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर दर्ज एक मानहानि के मुकदमे में दो साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद से उनकी लोकसभा की सदस्यता को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। उनकी सदस्यता जाने का भी दावा किया जा रहा है।

Sawal Public Ka: राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मामले में दो साल की सजा हो चुकी है। मानहानि के इस मामले में सजा होने के बाद उनकी सदस्यता जाएगी या रहेगी, इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के 'सवाल पब्लिक का' शो में जब एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने कुछ इसी तरह का सवाल पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी से किया तो उन्होंने भी बड़ा दावा कर दिया।

क्या कहा मुकुल रोहतगी ने

मुकुल रोहतगी ने कहा कि ऐसे मामले में सजा होते ही ऑटोमेटिक सदस्यता चली जाती है। सजा पाने वाले को 30 दिन का समय मिलता है, ताकि वो अपील कर सके और इस फैसले पर स्टे ले ले। उन्होंने कहा- "देखिए धारा 8(3) जनप्रतिनिधि कानून के तहत कोई भी एमपी या एमएलए, अगर उसे सजा होती है दो साल की या दो साल के ऊपर की तो अयोग्ता ऑटोमेटिक है।"

राहुल के पास क्या ऑप्शन

मुकुल रोहतगी ने आगे कहा कि राहुल गांधी के पास तीस दिन का समय है। अगर फैसला स्टे हो गया तो सदस्यता नहीं जाएगी और स्टे नहीं हुआ या राहुल गांधी ने अपील दायर करके स्टे नहीं मांगा या फिर स्टे नहीं मिला तो सदस्यता ऑटोमेटिक चली जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article