देश

सलमान खान फायरिंग मामले का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड रफीक चौधरी राजस्थान से गिरफ्तार

सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द मामले का खुलासा करेगी।

Image

सलमान खान

Salman Khan case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में राजस्थान से मास्टरमाइंड रफीक चौधरी की गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने रफीक को गिरफ्तार किया है। उसे राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार करने की सूचना है। मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द मामले का खुलासा करेगी।

एक आरोपी ने की खुदकुशी

इससे पहले इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। एक मई को खुदकुशी की कोशिश के बाद अनुज थापन को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर शूटरों को हथियार दिलाने का आरोप था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैलाने के लिए सलमान के घर के बाहर फायरिंग करवाई थी। ये हाई प्रोफाइल मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया था।

14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग

बता दें कि सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह पांच बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने 16 अप्रैल को दो आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि जब गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा था तो पाल ने गोलियां चलाई थीं। इससे सलमान का परिवार दहशत में आ गया था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!