Shiromani Akali Dal spilt in two pieces: शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेताओं के एक समूह ने सुखबीर बादल से अलग बैठक की, एक बैठक सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में जिला अध्यक्षों के साथ की एक अन्य बैठक आज जालंधर में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एसएस मलूका, बीबी जागीर कौर और परमिंदर सिंह ढींसा सहित अन्य नेताओं ने की।
लोकसभा चुनाव के बाद शिअद में आंतरिक कलह, क्योंकि शिरोमणि अकाली दल ने केवल बठिंडा सीट जीती शिअद में गुटबाजी से सुखबीर बादल के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
कांग्रेस के बाद भारत की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी
गौर हो कि शिरोमणि अकाली दल ( SAD ) भारत के पंजाब में एक केंद्र-दक्षिणपंथी सिख -केंद्रित राज्य राजनीतिक दल है, यह पार्टी कांग्रेस के बाद भारत की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी।
कृषि बिलों को लेकर एनडीए छोड़ दिया था
वैसे तो अकाली दल के नाम से कई पार्टियाँ हैं, लेकिन भारत के चुनाव आयोग द्वारा 'शिरोमणि अकाली दल' के रूप में मान्यता प्राप्त पार्टी सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली है। पार्टी का एक उदारवादी पंजाबी एजेंडा है और 26 सितंबर 2020 को उन्होंने कृषि बिलों को लेकर एनडीए छोड़ दिया था।
लोकसभा चुनाव में हरसिमरत कौर बादल को ही जीत का स्वाद चखने को मिला था
गौर हो कि पंजाब लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को इस बार बड़ा झटका लगा था, पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी जिसका दावा था कि इस बार पार्टी काफी अच्छा करेगी, लेकिन पार्टी इसके विपरीत काम करती दिखाई दी और बठिंडा सीट से पार्टी की एकमात्र उम्मीद हरसिमरत कौर बादल को ही जीत का स्वाद चखने को मिला था।
