देश

जबलपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक; पढ़ें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 30-31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2025 को जबलपुर में आयोजित होगी। यह बैठक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हो रही है। बैठक में संघ के 46 प्रांतों के प्रमुख, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Image

RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस साल जबलपुर में आयोजित की जाएगी।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस साल 30-31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2025 को जबलपुर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महाकौशल प्रांत के जबलपुर शहर में होने जा रही है।

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल?

बैठक में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघ चालक, कार्यवाह और प्रचारक शामिल होंगे। इसके अलावा संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा, सभी प्रांतों द्वारा प्रस्तुत शताब्दी योजनाओं का विस्तृत विवरण और वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा की जाएगी। संघ कार्य के विस्तार और रणनीति पर भी गहन चर्चा की जाएगी।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि यह बैठक दीपावली के बाद संपन्न होगी। संघ के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ हाल ही में विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में देशभर में विशेष उत्सव के साथ किया गया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article