देश

Republic Day: बर्फीले मौसम पर देशभक्ति भारी! Kedarnath की सुरक्षा में लगे जवानों ने यूं फहराया Tiranga, देखें VIDEO

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 26, 2023, 03:48 PM IST

Republic Day, 26 January 2023: इस बीच, दिल्ली में कर्तव्यपथ पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा (74वें गणतंत्र दिवस समारोह में) देखने को मिला। वहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, नारी शक्ति और आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की रक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

Republic Day, 26 January 2023: गणतंत्र दिवस पर इस बार देशभक्ति बर्फीले मौसम पर भारी पड़ी। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के दिल से लेकर पर्वतों तक पूरी आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवानों ने मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ मिलकर पांच फुट बर्फ के बीच हमारे प्यारे राष्ट्रीय ध्वज को लहराया। इस दौरान हवा से बातें करता तिरंगा पूरी शान-ए-शौकत से साथ लहराया और वहां कुछ इस तरह गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मना।

उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए देशवासी एकजुट होकर आगे बढ़ें। दरअसल, भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज