देश

Video: औरंगजेब की कब्र हटाने से कोई फायदा नहीं होगा बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

Aurangzeb grave: कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है।

Image

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

Aurangzeb grave: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कदम से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता ने यह भी कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने सोमवार को राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है, जिसमें कब्र को हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा। संगठनों ने मांग पूरी नहीं होने पर 'कारसेवा' और राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी।

महाराष्ट्र में औरंगजेब को मराठों के साथ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता है, जिन्होंने मुगल शासक की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं का विरोध किया था।शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी को औरंगजेब के आदेश पर पकड़ कर प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया।आठवले ने कहा कि यह सच है कि औरंगजेब क्रूर था और उसने (शिवाजी महाराज के बेटे) छत्रपति संभाजी महाराज को मार डाला, लेकिन, औरंगजेब (मराठा) साम्राज्य को जीतने में विफल रहा और अंततः महाराष्ट्र में उसकी मृत्यु हो गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'औरंगजेब की कब्र कई वर्षों से मौजूद है और इस मुद्दे को फिर से खोलने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह कब्र उसके बुरे कर्मों की याद दिलाती है और इसे हटाने से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।' कुछ भाजपा नेताओं द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा कि उनका मानना है कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article