देश

महाराष्ट्र में बीजेपी का शासन औरंगजेब के समय से भी बदतर, संजय राउत ने बोला महायुति सरकार पर हमला

संजय राउत ने कहा, औरंगजेब को दफनाए हुए 400 साल हो गए हैं। उसे भूल जाइए। क्या महाराष्ट्र में किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं?

Image

संजय राउत

Photo : PTI

Sanjay Raut: नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। राउत ने महाराष्ट्र में भाजपा के शासन को औरंगजेब से भी बदतर बताया और दावा किया कि भगवा पार्टी के कारण किसान मर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में किसान, बेरोजगार लोग और महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं।

क्या किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं?

राउत ने कहा, औरंगजेब को दफनाए हुए 400 साल हो गए हैं। उसे भूल जाइए। क्या महाराष्ट्र में किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं? राउत ने कहा, वे आपकी वजह से ऐसा कर रहे हैं। अगर मुगल शासक ने अत्याचार किए, तो सरकार क्या कर रही है। बता दें कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का नेतृत्व करती है, जिसमें शिवसेना और एनसीपी भी शामिल हैं।

राउत ने कहा, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा का कार्यकाल औरंगजेब से भी बदतर है। वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर कोई महसूस करता है कि छत्रपति संभाजीनगर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटा दिया जाना चाहिए। लेकिन इसे कानूनी दायरे में किया जाना चाहिए क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में रखा था।

संभाजी को यातना देकर मारा

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, भाजपा के सतारा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। औरंगजेब को महाराष्ट्र में उनके बलिदान के लिए याद किया जाता है। मराठों के साथ युद्ध के बाद औरंगजेब की सेना द्वारा शिवाजी महाराज के बेटे, संभाजी को पकड़ लिया गया, प्रताड़ित किया गया और उसके आदेश पर बेरहमी से मार दिया गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!