बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 अगस्त 2026: रेट में उछाल, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तसवीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 24 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार तेजी जारी है। आज बाजार ओपन होते ही फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.34%बढ़कर यानी 2178 रुपये तेजी के साथ 1,64,616 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,724.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। हम यहां आपको कीमतों के उतार-चढ़ाव का दिनभर अपडेट देते रहेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 24 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम का भाव
24 कैरेट सोना₹165050
22 कैरेट सोना₹151296
20 कैरेट सोना₹137542
18 कैरेट सोना₹123788
16 कैरेट सोना₹110033
14 कैरेट सोना₹96279
12 कैरेट सोना₹82525
10 कैरेट सोना₹68771

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹164120₹150450₹123080
मुंबई₹163970₹150300₹122930
कोलकाता₹163970₹150300₹122930
चेन्नई₹163970₹150300₹128000
पटना₹164020₹150350₹122980
लखनऊ₹164120₹150450₹123080
अयोध्या₹164120₹150450₹123080
कानपुर₹164120₹150450₹123080
मेरठ₹164120₹150450₹123080
गाजियाबाद₹164120₹150450₹123080
नोएडा₹164120₹150450₹123080
गुरुग्राम₹164120₹150450₹123080
चंडीगढ़₹164120₹150450₹123080
जयपुर₹164120₹150450₹123080
लुधियाना₹164120₹150450₹123080
गुवाहाटी₹163970₹150300₹122930
इंदौर₹164020₹150350₹122980
अहमदाबाद₹164020₹150350₹122980
सूरत₹164020₹150350₹122980
वडोदरा₹164020₹150350₹122980
पुणे₹163970₹150300₹122930
नागपुर₹163970₹150300₹122930
नासिक₹164000₹150330₹122960
बैंगलोर₹163970₹150300₹122930
भुवनेश्वर₹163970₹150300₹122930
रायपुर₹163970₹150300₹122930
हैदराबाद₹163970₹150300₹122930

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला। दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। दोनों धातुओं के भाव तीन महीने से अधिक के उच्च स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,200 रुपये की तेजी के साथ 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें सभी कर शामिल हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 1,62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले सोना 19 मई को करीब इसी स्तर पर था, जब इसकी कीमत 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी। शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 81.58 डॉलर यानी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,600.91 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में भी सोना चढ़ा

मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की ओर से नए सौदे किए जाने के चलते पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में जोरदार तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,432 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत बढ़कर 1,60,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव भी 0.98 प्रतिशत बढ़कर 4,561.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रतिभागियों की बढ़ती लिवाली से सोने की कीमतों को मजबूती मिली।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर बढ़ रहा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की लंबी अवधि की यील्ड में गिरावट ने भी सोने को सहारा दिया है। वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि हाजिर सोने की कीमत करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है, जो 18 मई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। सोना लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की राह पर है। उन्होंने कहा कि निवेश मांग में मजबूती के साथ मुद्रा और बॉन्ड बाजारों में बढ़ी अस्थिरता भी सोने की कीमतों को समर्थन दे रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article