देश

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार करेगी आर्थिक मदद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 19, 2023, 04:08 PM IST

मणिपुर हिंसा के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी वहीं तमाम लोग विस्थापित भी हुए थे, इसे लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार मदद करेगी।

Image

मणिपुर हिंसा में तमाम लोग विस्थापित भी हुए थे

Manipur Violence: मणिपुर ने पिछले कुछ दिनों में हिंसा का वो तांडव देखा है जिसे वहां के लोग सालों नहीं भुला पायेंगे, इस दौरान तमाम लोगों की हिंसा में मौत हो गई और करोड़ों की संपत्तियां खाक हो गई, इसके अलावा काफी संख्या में लोगों के घरों में भी आगजनी की गई और लोग वहां से विस्थापित भी हो गए।

इन सबके लिए अब मणिपुर सरकार आगे आई है और इस बारे में सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा है कि विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास पर सरकार काम कर रही है।

मणिपुर हिंसा के दौरान विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास पर, सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा- 'नष्ट हुए घरों के लिए पक्के घर बनाने के लिए 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, कच्चे घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। यह सीएम सहायता योजना है। कई योजनाएं...यह एक और पैकेज है। प्रत्येक संकटग्रस्त परिवार को 'एक परिवार एक आजीविका' की सुविधा दी जाएगी। इसे 10 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। यह निश्चित रूप से सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।'

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं जल्द होंगी बहाल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में चार से पांच दिन के भीतर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के बाद नगा बहुल उखरूल जिले के लघु सचिवालय में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा, 'मैं मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों को समझता हूं। सरकार को इसके लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि कुछ तत्व हमेशा स्थिति का फायदा उठाने और परेशानी पैदा करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले चार से पांच दिन में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल हो जाएंगी। '

कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी

बिरेन सिंह ने दिन में उखरुल और कामजोंग जिलों में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 64.38 करोड़ रुपये की कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया।राजधानी जिला में जनसंख्या वृद्धि और संबंधित जमीन के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए सिंह ने सिराराखोंग गांव के पास एक नयी उखरुल टाउनशिप विकसित करने का विचार रखा। उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि सरकार लोगों की इच्छा के अनुरूप उखरूल का विकास करने को उत्सुक है। इंफाल के बाद उखरूल एक महत्वपूर्ण शहर है, लेकिन पानी की कमी एक बड़ी समस्या है। शहर में जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए छह करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article