बॉलीवुड

Sunil Lodhi ने जताई थी जुबिन नौटियाल संग भजन गाने की इच्छा, 15 दिन में हुआ सपना सच

हनुमान अंश फेम सुनील लोधी का जुबिन नौटियाल के साथ भजन गाने का सपना मुंबई में पूरा हुआ। जुबिन को अपने साथ महसूस करके सुनील भावुक हो गए। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में...

Image

सुनील लोधी का सपना पूरा (pic credit-instagram)

हनुमान अंश फेम सुनील लोधी (Sunil Lodhi) के लिए मुंबई का एक लाइव इवेंट जिंदगी की यादगार शाम बन गया। जिस मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के साथ भजन गाने की उन्होंने इच्छा जताई थी, वही अचानक उनके सामने मंच पर पहुंच गए। जुबिन को अपने साथ महसूस करके सुनील कुछ पल के लिए यकीन ही नहीं कर पाए कि उनका सपना इतनी जल्दी पूरा होने वाला है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की Daayra क्यों है खास? फिल्म देखने की ये 5 वजहें कर देंगी आपको एक्साइटेड)

सुनील लोधी का सपना पूरा

दरअसल, फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके सुनील लोधी ने फिल्म की रिलीज के बाद सागर में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी दिली ख्वाहिश बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के साथ मंच पर भजन गाना चाहते हैं। इस बातचीत के करीब 15 से 20 दिन बाद ही मुंबई में उनका यह सपना सच हो गया। मुंबई के साईं स्टूडियो में सुनील लोधी और उनकी टीम के भजन कार्यक्रम की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के जुबिन नौटियाल अचानक मंच पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही वहां मौजूद कलाकारों और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। जुबिन सीधे सुनील के पास पहुंचे और उनके बगल में बैठकर उनसे बातचीत की। इसके बाद दोनों ने साथ में जुबिन का चर्चित भजन ‘पता नहीं किस मोड़ पर आकर नारायण मिल जाएंगे’ गाया। दोनों काफी देर तक मंच पर साथ भजन गाते रहे। यह पल सुनील के लिए बेहद भावुक था, क्योंकि कुछ दिन पहले जिस इच्छा को उन्होंने सार्वजनिक किया था, वह अब उनके सामने सच हो चुकी थी। कार्यक्रम के बाद जुबिन ने सुनील से हाथ मिलाया और उनका मोबाइल नंबर भी लिया। उन्होंने सुनील से जल्द दोबारा मिलने और साथ में रिकॉर्डिंग करने की बात कही।

हनुमान अंश ने मचाया धमाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ की कमाई 40वें दिन भी मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने 40वें दिन भारत में करीब 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के कुल 9,175 शो रहे। इस नए आंकड़े के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 230 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म लगातार नए आंकड़े की ओर बढ़ रही है। अब तक ‘हनुमान अंश’ भारत में करीब 275 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि 40वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट नजर नहीं आ रही है। इससे साफ है कि सिनेमाघरों में फिल्म को अभी भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article