देश

Amrit Bharat Train: 'पटना-नयी दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की 31 जुलाई से नियमित सेवा होगी शुरू'

Patna New Delhi Amrit Bharat: वापसी में रेलगाड़ी (जिसका गाड़ी संख्या 22362 नयी दिल्ली-राजेन्द्र नगर टर्मिनल है) की एक अगस्त को नयी दिल्ली से शाम 7:10 बजे नियमित सेवा शुरू होगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:45 बजे राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।

Image

अमृत भारत ट्रेन (फाइल फोटो: PTI)

Patna New Delhi Amrit Bharat Train : उत्तर रेलवे ने कहा कि पटना और नयी दिल्ली के बीच नयी गैर-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई से यात्रियों के लिए नियमित सेवा प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इस ट्रेन का उद्घाटन किया था।उत्तर रेलवे (NR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा, 'ट्रेन संख्या 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नयी दिल्ली दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस की 31.07.2025 से राजेंद्र नगर टर्मिनल से नियमित सेवा शुरू होगी। यह राजेंद्र नगर टर्मिनल से प्रतिदिन 19:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।'

अधिकारियों ने बताया, 'ट्रेन अप और डाउन दिशा में दोनों स्टेशन से अपने निर्धारित समय से प्रतिदिन चलेगी।' राजेंद्र नगर से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद यह ट्रेन नयी दिल्ली पहुंचने से पहले पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद जैसे आठ स्टेशनों पर रुकती है।अधिकारियों ने कहा, 'वापसी यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव वही रहेगा।'

उत्तर रेलवे के अनुसार, एक विशेष अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगी तथा अपने निर्धारित ठहराव पर रुकेगी। उपाध्याय ने कहा, 'नयी दिल्ली से 19 जुलाई 2025 को शाम छह बजे राजेंद्र नगर के लिए एक और विशेष उद्घाटन ट्रेन चलाने की भी योजना बनाई गई है। ट्रेन अगले दिन रात 11:45 बजे अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचेगी।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article