देश

बिहार को बड़ी सौगातें: 4 नई अमृत भारत ट्रेनें, रेलवे प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पार्क का तोहफा

ल मंत्री ने कहा कि बिहार अब तेजी से न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बल्कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। जानिए बिहार को क्या-क्या सौगातें दी गई हैं।

Image

बिहार को अमृत भारत ट्रेन सहित कई सौगातें

New Amrit Bharat Trains For Bihar: बिहारवासियों के लिए आने वाले दिन खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने राज्य में परिवहन और टेक्नोलॉजी सेक्टर को सशक्त करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। इससे न सिर्फ यात्रा और व्यापार में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इन ट्रेनों से न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि बिहार के शहरों का देश के प्रमुख हिस्सों से जुड़ाव और मजबूत होगा।

4 नई अमृत भारत ट्रेनों का तोहफा

1. पटना से दिल्ली के बीच रोजाना अमृत भारत ट्रेन

2. दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

3. मालदा से लखनऊ (गोमती नगर) के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

4. सहरसा से अमृतसर के लिए अमृत भारत ट्रेन

5. जोगबनी से दक्षिण भारत (एरोड) के लिए दैनिक ट्रेन सेवा भी जल्द शुरू होगी

बिहार दौरे पर गए रेल मंत्री ने दी सौगातें

बिहार दौरे पर गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को एक साथ पांच नई ट्रेनों की सौगात दी। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने पटना और दिल्ली के बीच प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की और कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी जिनमें 1156 करोड़ की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाईन, 2017 करोड़ रुपये की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया का दोहरीकरण और 3000 करोड़ की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं ।

उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें 53 करोड की लागत से पाटलिपुत्र में और 10 करोड़ की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं।

रेलवे विकास परियोजनाएं जल्द होंगी स्वीकृत

  • भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल लाइन (53 किमी, लागत ₹1,156 करोड़)
  • बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया डबलिंग प्रोजेक्ट (104 किमी, लागत ₹2,017 करोड़)
  • रामपुरहाट-भागलपुर डबलिंग प्रोजेक्ट (177 किमी, लागत ₹3,000 करोड़)
  • ये प्रोजेक्ट्स बिहार की रेलवे कनेक्टिविटी और माल-ढुलाई को नई गति देंगे।

बिहार में टेक्नोलॉजी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

  • पटना के पाटलिपुत्र में नया STPI (Software Technology Parks of India) भवन लगभग ₹53 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है
  • दरभंगा में भी एक नया STPI सेंटर लगभग ₹10 करोड़ की लागत से जल्द उद्घाटन के लिए तैयार है
  • इन टेक्नोलॉजी पार्क्स से बिहार के युवाओं को आईटी क्षेत्र में प्रशिक्षण, स्टार्टअप सहयोग और नौकरी के अवसर मिलेंगे।

रेल मंत्री ने कहा कि बिहार अब तेजी से न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बल्कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। यह प्रदेश के विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article