देश

देखते ही देखते स्वीमिंग पूल में डूब गया एक युवक, CCTV फुटेज देखकर नहीं होगा यकीं-Video

Swimming Pool Incident Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है यहां एक युवक स्वीमिंग पूल से निकल रहा है तभी एक युवक वहां से पूल में डाइविंग लगा रहा है, उसी दौरान मृतक युवक के चेहरे पर चोट लगती है जिसके बाद पूल में डूबने से उसकी मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS

  • रतलाम के डॉल्फिन स्विमिंग पूल में एक युवक की मौत हो गई
  • मृतक के दोस्तों ने स्विमिंग पूल में लड़के की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला
  • बाद में स्विमिंग पूल में लड़का मृत मिला, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है

रतलाम के डॉल्फिन स्विमिंग पूल (Dolphin Swimming Pool Ratlam) में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, स्विमिंग पूल में डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, घटना के लाइव सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि मृतक युवक स्विमिंग पूल से बाहर निकल रहा था और तभी एक युवक दौड़ते हुए स्विमिंग पूल में कूदता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके पैर से मृतक के चेहरे पर चोट लगती दिख रही है इसके बाद लड़का स्विमिंग पूल में डूब जाता है

मृतक के दोस्तों ने स्विमिंग पूल में लड़के की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। स्विमिंग पूल प्रबंधन को सूचित किया जाता है और उन्हें भी लड़के को ढूंढने में काफी समय लग जाता है, जिसके बाद लड़का मृत मिला।

पीछे से एक अन्य लड़के ने स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी

जब 18 साल का मृतक अनिकेत पूल में पैर मोड़कर बैठा था, तभी पीछे से एक अन्य लड़के ने स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी इसी बीच लड़के का पैर अनिकेत के चेहरे पर लग गया और वह सिर के बल पूल में गिर गया, अचानक हुई घटना से दोस्त भी घबरा गया दोस्तों ने उसे स्विमिंग पूल में खोजा। इस दौरान दोस्तों ने स्वीमिंग ट्रेनर से भी पूछा लेकिन वह वहीं अनजान खड़ा रहा वहीं डॉल्फिन स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई।

डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

बाद में ट्रेनर ने आकर अनिकेत को खोजा और उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला, बेहोशी की हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया यहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!