देश

Uttarakhand Tunnel: दिखने लगा रैट माइनर्स का कमाल, 1.6 मीटर तक पहुंची मैन्युअल ड्रिलिंग, वर्टिकल से भी रेस्क्यू का प्रयास जारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 28, 2023, 12:05 AM IST

Uttarakhand Tunnel: उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल ने कहा कि 24 रैट माइनर मैनुअल मलबा हटाने के लिए 24 घंटे काम करेंगे। तीन शिफ्ट में काम होगा।

Image

उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मैन्यूअल ड्रिलिंग शुरू

Photo : PTI

Uttarakhand Tunnel: उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाले के लिए अब मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू हो गई है। रैट माइनर्स लगातार हाथ से सुरंग में खुदाई करने में जुटे हैं। इनकी मदद में सेना भी लगी हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार अबतर 1.6 मीटर तक की खुदाई हो गई है।

तीन शिफ्ट में काम

उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल ने कहा कि 24 रैट माइनर 24 घंटे काम करेंगे। तीन शिफ्ट में काम होगा। हालांकि, अधिकारियों ने बचाव के लिए कोई समय सीमा बताने से इनकार कर दिया। मैनुअल ड्रिलिंग एक धीमी और काफी मेहनत की प्रक्रिया है जिसमें रैट माइनर्स 800 मिमी पाइप के माध्यम से जाएंगे, मैन्युअल रूप से ड्रिल करेंगे और फावड़े द्वारा मलबे को बाहर लाएंगे।

10 से 12 मीटर की दूरी बाकी

यह पूछे जाने पर कि क्या 800 मिमी व्यास वाले पाइपों से गुजरना उनके लिए मुश्किल होगा, एक अधिकारी ने कहा कि उनके पास 600 मिमी व्यास वाले पाइपों में काम करने का अनुभव है। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों को हेलमेट, वर्दी, मास्क और चश्मा प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने संकेत दिया कि फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए 10 से 12 मीटर की दूरी बची है और मशीन से ड्रिलिंग के विकल्प समाप्त हो गए हैं, इसलिए मैन्युअल ड्रिलिंग ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता प्रतीत होता है।

वर्टिकल ड्रिलिंग का हाल

सुरंग बना रही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने बताया कि सतलुज जलविद्युत निगम द्वारा सुरंग के शीर्ष से की जा रही वर्टिकल ड्रिलिंग का काम बहुत अच्छे से चल रहा है और अब तक 36 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों तक पहुंचने के लिए कुल 86 मीटर तक ड्रिलिंग की जानी है और अब 50 मीटर ड्रिलिंग शेष रह गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत 1.2 मीटर व्यास के पाइपों को लंबवत तरीके से सुरंग के शीर्ष से नीचे की ओर डाला जाएगा ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला