इलेक्शन

क्या हैदराबाद का भी बदलेगा नाम? योगी के बाद तेलंगाना BJP चीफ का बड़ा दावा, 'भाग्यनगर' होगा नया नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 04:49 PM IST

Telangana Elections 2023: जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार तेलंगाना में सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उनकी यह टिप्पणी तब सामने आई है जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के बाद ऐसा ही दावा किया था।

Image

भाजपा नेता जी किशन रेड्डी

Photo : PTI

Telangana Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा तेलंगाना ईकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी की ओर से दावा किया गया है कि चुनाव जीतने के बाद हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उनकी यह टिप्पणी तब सामने आई है जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के बाद ऐसा ही दावा किया था।

जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार तेलंगाना में सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हम वो सारी चीजें बदल देंगे, जिनसे गुलामी की मानसिकता झलगती है। उन्होंने कहा, भाजपा नाम बदलने के संबंध में विद्वानों की राय भी लेगी।

कौन है हैदर, कहां से आया?

भाजपा नेता ने इस दौरान कहा कि मैं पूछता हूं कि हैदर कौन है? क्या हैदर नाम की जरूरत है? हैदर कहां से आया? किसे हैदर की जरूरत है। भाजपा सत्ता में आई तो निश्चित रूप से हैदर नाम हटाकर शहर का नाम भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, द्रमुक सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था। जब मद्रास का नाम चेन्नई, बंबई का नाम मुंबई, कलकत्ता का नाम कोलकाता और राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने में क्या परेशानी है?

सीएम योगी और सरमा ने भी किया था दावा

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में अपनी चुनावी सभाओं में कहा है कि हैदराबाद का नाम भाग्यनगर और महबूबनगर का नाम पालामुरु कर देना चाहिए। उनके अलावा हैदराबाद का नाम बदलने का मुद्दा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने भी हैदराबाद का नाम भाग्यनगर बदलने की वकालत की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article