देश

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: 10:25 पर अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, 12:05 पर शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2024, 08:51 AM IST

Today Ram Mandir Pran Pratishtha in Hindi: ​1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले राम मंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। पूरे समारोह का डीडी न्यूज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस समारोह को दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Image

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शेड्यूल

Photo : Twitter

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर का आज प्राण प्रतिष्ठा होना है। रामलला के स्वागत के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं। आमंत्रित अतिथि भी रविवार से ही अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए पीएम मोदी 10 बजे के बाद अयोध्या पहुंचेंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शेड्यूल

  • 10:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
  • 10:55 बजे पीएम मोदी श्री राम जन्मभूमि पहुंचेंगे
  • सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है, इस दौरान पीएम इस दौरान मंदिर परिसर का भ्रमण भी कर सकते हैं
  • दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा
  • दोपहर 12:55 बजे पीएम मोदी अभिषेक समारोह स्थल से निकलेंगे
  • दोपहर 1:00 बजे पीएम मोदी सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे
  • दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह होगा
  • 2:10 बजे पीएम मोदी कुबेर टीला के दर्शन के लिए जाएंगे

8000 गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के मंदिर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करने की उम्मीद है। देशभर के 8 हजार गणमान्य व्यक्तियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है।

लाइव प्रसारण

Ram Mandir Pran Pratishtha News

1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले राम मंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। पूरे समारोह का डीडी न्यूज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस समारोह को दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article