देश

Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM योगी बोले-अयोध्या धाम में अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 10:06 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पूरा देश राम मय है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 7000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। अतिथियों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है।

Image

पूरा देश राम मय हुआ।

Photo : PTI

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम नगरी पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत किया है। सीएम योगी ने सोमवार सुबह कहा कि 'श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।'

'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी-योगी

X पर अपने पोस्ट में सीएम ने कहा कि 'श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति 'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।'

आरएसएस प्रमुख, पीएम मोदी के बारे में ट्वीट

सीएम ने कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत किया। अपने एक अन्य ट्वीट में आदित्यनाथ ने कहा कि 'आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है।'

पूरा देश हुआ राम मय

बता दें कि 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पूरा देश राम मय है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 7000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। अतिथियों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। देश भर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। शहरों, गांवों एवं कस्बों के मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन हुआ है। घरों एवं बाजारों को दिवाली की तरह सजाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत