देश

'ऑपरेशन सिंदूर में नेवी हरकत में आई होती तो PAK के चार टुकड़े हो जाते', INS विक्रांत से राजनाथ सिंह की दहाड़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। आईएनएस विक्रांत का दौरा करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 का युद्ध गवाह है कि जब भारतीय नौसेना हरकत में आई थी, तो पाकिस्तान एक से दो हो गया था। अगर 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय नौसेना हरकत में आई होती तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं बल्कि वह समझते हैं कि चार टुकड़े हो जाते।

Image

INS विक्रांक पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। आईएनएस विक्रांत का दौरा करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 का युद्ध गवाह है कि जब भारतीय नौसेना हरकत में आई, तो पाकिस्तान एक से दो हो गया। अगर 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय नौसेना हरकत में आई होती तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं बल्कि वह समझते हैं कि चार टुकड़े हो जाते।

समुद्र की तरह शांत हमारी नौसेना सुनामी ला सकती है-राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, ' के दौरान भरातीय नौसेना ने अपनी खामोश रहते हुए भी हर भारतीय को प्रभावित किया। इसने पाकिस्तानी सेना को बांधकर रखने में कामयाबी हासिल की। आप समझ सकते हैं कि जो खामोश रहकर दुश्मन सेना को बोतल में बंद रख सकता है, वह जब बोलेगा तो उसका नजारा क्या होगा। गनीमत है कि पाकिस्तान को इस बार भारतीय नौसेना के फायर पावर का सामना नहीं करना पड़ा। अब दुनिया जान गई है कि पाकिस्तान ने यदि इस बार कोई नापाक हरकत की तो इस बार की शुरुआत हो सकता है कि नौसेना करे। हमारी नौसेना एक तरफ समुद्र की तरह शांत है तो दूसरी तरफ वह सुनामी लाने की क्षमता भी रखती है।'

पाक के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया

रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमारा हमला इतना शक्तिशाली था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लगा। हमने बहुत कम समय में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और उसके इरादों को ध्वस्त कर दिया। जिस गति, गहराई और स्पष्टता के साथ हमारे सशस्त्र बलों ने काम किया, वह सराहनीय है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न सिर्फ आतंकवादियों को बल्कि उनके संरक्षकों को भी स्पष्ट संदेश दिया है। इस पूरे एकीकृत अभियान में भारतीय नौसेना की भूमिका गौरवशाली रही है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article