देश

Rajkot Gaming Zone Fire: 27 लोगों की मौत के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- कैसे दी गई गेमिंग जोन को अनुमति?

Rajkot TRP Game Zone Fire: गुजरात हाईकोर्ट ने रविवार को राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है।

Image

राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग

KEY HIGHLIGHTS
  1. गुजरात हाईकोर्ट ने राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया
  2. इस मुद्दे पर सोमवार, 27 मई को गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी
  3. 'गेम जोन' के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है

Rajkot TRP Game Zone Fire: गुजरात हाईकोर्ट ने राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान (suo motu cognizance) लिया, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। इस मुद्दे पर सोमवार, 27 मई को गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी वहीं कहा जा रहा कि हाईकोर्ट राज्य के खेल क्षेत्र पर निर्देश जारी कर सकता है।

गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम ज़ोन में भीषण आग मामले में गुजरात हाईकोर्ट की स्पेशल ब्रांच में सुनवाई हुई कोर्ट ने कहा कि यह मानव निर्मित आपदा है, बता दें कि राजकोर्ट अग्निकांड में मासूम बच्चों की जान जाने पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि निगम को ये बताना होगा कि कानून के किस प्रावधान के तहत इस गेमिंग जोन को संचालित करने की अनुमति दी गई थी

वहीं हाईकोर्ट ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट नगर निगम से स्पष्टीकरण मांगा है, इस मामले पर सोमवार 27 मई को गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है

पुलिस ने बताया कि 'गेम जोन' के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। वहीं राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित फाइबर के एक ढांचे में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि भीषण आग के कारण ढांचा ध्वस्त हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त राधिका भराई ने कहा, 'आग की घटना में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शव पूरी तरह से जल गए हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल है।' एसीपी विनायक पटेल ने कहा कि मृतकों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों सहित कई लोग खेल रहे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाना-मावा रोड स्थित गेम जोन में यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों सहित कई लोग खेल रहे थे।सरकार ने घटना की जांच अपर पुलिस महानिदेशक सुभाष त्रिवेदी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी है।राजकोट के जिलाधिकारी प्रभाव जोशी ने बताया, 'गेम जोन में आग लगने की सूचना अग्नि नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 4:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाया जा रहा है।' हालांकि, भीषण आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article