देश

मुक्का मारा-लात मारी: रोते हुए बोले राजेंद्र गुढ़ा, विधानसभा में मुझे 50 लोगों ने पीटा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 03:06 PM IST

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री को पहले कुर्सी से बेहदखल किया, उसके बाद अब उनके साथ बदसलूकी का सिलसिला शुरू हो गया है। राजेंद्र गुढ़ा की पहले कुर्सी छीनी गई। अब विधानसभा में उन पर करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई के बाद बाहर आए पूर्व मंत्री ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

Image

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

Photo : ANI

Rajendra Singh Gudha: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक गहलोत सरकार में आपसी सिर फुटव्वल का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया, जिसके बाद पूर्व मंत्री सोमवार को जब विधानसभा पहुंचे तो उन्हें लात और मुक्के खाने पड़े। उन्होंने खुद अपना दर्द बयां किया है। अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

पूर्व मंत्री पर 50 लोगों ने कर दिया हमला

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि 'लगभग 50 लोगों ने मुझ पर हमला किया, मुझे मुक्का मारा, लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा से बाहर खींच लिया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने मुझे बोलने की अनुमति भी नहीं दी। मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए कि मैं बीजेपी के साथ हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है?' राजेंद्र गुढ़ा ने अपना दर्द मीडिया के सामने रोते हुए बयां किया।

राजेंद्र गुढ़ा को किस गलती की मिली सजा?

अशोक गहलोत सरकार में राजेंद्र गुढ़ा ने सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। पिछले कई महीनों से उन्होंने सीएम गहलोत के खिलाफ बागी तेवर अपना रखे थे। बीते शुक्रवार को उन्होंने अपनी ही सरकार पर हमला बोला और महिला अत्याचार को लेकर सवाल खड़े कर दिया। जिसके बाद गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया।

अपनी सरकार के खिलाफ गुढ़ा ने क्या बोला था?

राजस्थान विधानसभा में राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2023 पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराईं। जिसके बाद गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए बोला कि 'राजस्थान में, ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए, और राजस्थान में जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं महिलाओं के ऊपर, मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।' बता दें, विधानसभा चुनाव 2018 में गुढ़ा ने बसपा के टिकट पर जीत हासिल की था। बाद में बसपा के विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ वक्त बात गुढ़ा को गहलोत मंत्रिमंडल में जगह मिल गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article