देश

IPS वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी, मंगलवार को जाएंगे चंडीगढ़

राहुल गांधी कथित तौर पर खुदकुशी करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी वाई पूरण कुमार के परिवार से मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुमार की पत्नी अमनीत कुमार को पत्र लिखकर संवेदना जताई है।

Image

कथित तौर पर खुदकुशी करने वाले आईपीएस के अधिकारी वाई पूरण कुमार के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी।(फोटो सोर्स: एएनआई)

Photo : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कथित तौर पर खुदकुशी करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी वाई पूरण कुमार के परिवार से मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम राहुल गांधी का चंडीगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वह कुमार के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।

कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे

इससे पहले, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुमार की पत्नी अमनीत कुमार को पत्र लिखकर संवेदना जताई थी। कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने सात अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी।

कुमार को हाल ही में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था।

कुमार की मौत के बाद जापान दौरे से चंडीगढ़ पहुंचीं उनकी नौकरशाह पत्नी अमनीत कुमार ने पुलिस में दायर शिकायत में दावा किया है कि उनके पति की मौत उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा किए गए ‘‘सुनियोजित उत्पीड़न’’ का नतीजा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article