एजुकेशन

AILET 2027 का शेड्यूल जारी, 7 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

NLU, दिल्ली ने AILET 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, AILET 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

Image

AILET 2027

AILET 2027: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र 5 वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे तैयारी तेज कर दें, क्योंकि इस परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। AILET 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र 2027-28 के एकेडमिक सेशन कि लिए BA LLB (Hons), LLM और PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए फॉर्म भर सकेंगे।

AILET 2027 Exam

AILET और कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) दोनों ही देश के प्रमुख लॉ एंट्रेंस एग्जाम हैं, लेकिन दोनों का एग्जाम पैटर्न अलग है। AILET के BA LLB पेपर में कुल 150 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। सवाल तीन प्रमुख हिस्सों से होंगे:

  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज
  • लॉजिकल रीजनिंग

CLAT के विपरीत AILET में लीगल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स के लिए अलग से कोई सेक्शन नहीं होता है। हालांकि, उम्मीदवारों की एनालिटिकल और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स को परखने के लिए लॉ से जुड़े कुछ कॉन्सेप्ट्स को लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन में शामिल किया जा सकता है।

परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सभी सवाल हल करने के लिए कुल 120 मिनट यानी दो घंटे का समय मिलेगा।

AILET 2027 Eligibility

NLU दिल्ली के पांच वर्षीय BA LLB (Hons) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना या 12वीं की परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। सामान्य वर्ग समेत SC, ST और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक की योग्यता बताई गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे अपनी कैटेगरी और कोर्स के अनुसार पूरी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

AILET 2027 Application Fees

AILET 2027 के लिए सामान्य, OBC, EWS और विदेशी नागरिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,500 रुपये निर्धारित की गई है। BPL कैटेगरी के SC और ST उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से जमा करने की सलाह दी जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article