देश

'आ रहा हूं प्रयागराज, देश के उस शहर में जहां...', छात्रों के साथ सीधे संवाद से पहले राहुल गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे और छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अपने दौरे का ऐलान करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

Image

'आपकी मेहनत में कमी नहीं, सिस्टम की नीयत में खोट है': प्रयागराज दौरे से पहले राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में होने वाले छात्रों के साथ संवाद के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो चुकी है। प्रयागराज दौरे का ऐलान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक संदेश जारी करते हुए उन्होंने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राहुल गांधी ने बताया कि वह 8 अगस्त को शाम 5 बजे प्रयागराज के 'के.पी. ग्राउंड' में छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

'सिस्टम की नीयत में खोट, मेहनत का नहीं मिल रहा दाम'

छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज्यादा नौजवान तैयारी करते हैं। एक बात साफ है: यहां का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।"

पेपर लीक और युवाओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी ने नौकरियों में हो रही देरी और परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियों और सालों के लंबे इंतजार से जूझ रहा है, लेकिन इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होती।

उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा, "कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं - सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा।"

'एक साथ आवाज उठाने पर झुकती है सरकार'

युवाओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सरकार तभी झुकती है जब सभी मिलकर एक साथ आवाज उठाएं। उन्होंने प्रयागराज के सभी छात्रों और युवाओं से 8 अगस्त की शाम 5 बजे के.पी. ग्राउंड पहुंचने की अपील की है।

केपी ट्रस्ट को कांग्रेस ने क्या दिया आश्वासन?

इससे पहले केपी ट्रस्ट ने कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त करने का आदेश को रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने अब शर्तों के साथ दोबारा केपी ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कायस्थ पाठशाला यानी केपी ट्रस्ट को लिखित आश्वासन दिया है कि वो ट्रस्ट के खेल मैदान और प्रांगण की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। ग्राउंड के उतने ही हिस्से का प्रयोग करेंगे जिससे किसी छात्र के खेल कूद में कोई व्यवधान न हो। अजय राय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट या किसी अन्य न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं करेंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!