देश

Rahul Gandhi Case: नई मुसीबत में राहुल गांधी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुल्तानपुर की कोर्ट ने किया तलब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 16, 2023, 10:28 PM IST

Rahul Gandhi Case: सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को छह जनवरी को तलब किया।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने किया तलब

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक नई मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने राहुल गांधी को फिर से तलब किया है। राहुल गांधी को कोर्ट ने 6 जनवरी को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

सुल्तानपुर कोर्ट ने तलब

सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को छह जनवरी को तलब किया। अदालत ने इससे पहले राहुल गांधी को 16 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।

भाजपा नेता ने दाखिल की है याचिका

भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में वाद दाखिल किया था। उन्होंने राहुल गांधी पर गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने का आरोप लगाया है। विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मामले में 16 दिसंबर को तलब किया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। अब उन्हें छह जनवरी को पेश होने का अदालत ने पुन: निर्देश दिया है।

बहस पूरी

पाण्डेय ने बताया कि बीते 18 नवंबर को सांसद-विधायक अदालत के न्‍यायाधीश योगेश यादव ने मामले पर सुनवाई की थी और बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 27 नवंबर तय की थी और राहुल गांधी को तलब किया था। हनुमानगंज निवासी मिश्र सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article