देश

दिल्ली वाले बंगले में नहीं रहेंगे राहुल गांधी, 12 तुगलक लेन वाले सरकारी आवास को लेने से इंकार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 23, 2023, 11:46 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद सदस्यता बहाल होने के बाद भी 12 तुगलक लेन वाले बंगले में नहीं रहेंगे उन्होंने दोबारा वहां रहने से मना कर दिया है।

Image

दिल्ली वाले बंगले में नहीं रहेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता (Lok Sabha Membership) बहाल हो गई है, जिसके बाद उन्हें पुराना बंगला 12 तुगलक लेन भी आवंटित कर दिया गया है लेकिन बताते हैं कि अब राहुल गांधी ने अपना पुराना बंगला लेने से इनकार कर दिया है।

राहुल ने इसके लिए लोकसभा हाउसिंग सोसायटी को पत्र लिखा है, सूत्रों के मुताबिक राहुल 7 सफदरजंग के पास कोई बंगला देख रहे हैं। गौर हो कि 8 अगस्त को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद लोकसभा की हाउसिंग सोसायटी ने उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला आवंटित किया था।

'पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है'

इससे पहले इस मामले को लेकर जब उनसे इस सरकारी बंगले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है।यह बंगला राहुल गांधी को तब दिया गया था जब वह पहली बार अमेठी से सांसद चुने गए थे। वह पिछले 19 सालों से सांसद के रूप में इसी 12 तुगलक लेन में रह रहे थे।

'चंद्रयान-3 की सफल ‘लैंडिंग' वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंद्रयान-3 की सफल 'लैंडिंग' को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की शानदार उपलब्धि करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह सफलता वैज्ञानिक समुदाय की प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

'आज की शानदार उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई'

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आज की शानदार उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की 'सॉफ्ट लैंडिंग' हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।' उन्होंने यह भी कहा, '1962 के बाद से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article