देश

Punjab Flood: राहुल गांधी ने निभाया वादा, अमृतसर के छह साल के बच्चे को दिलाई 'नयी साइकिल'

Rahul Gandhi News: अमृतपाल के पिता रविदास सिंह ने नयी साइकिल के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

Image

रविदास सिंह ने नयी साइकिल के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया (फोटो:X)

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उनके सामने अपनी क्षतिग्रस्त साइकिल को लेकर रोते हुए देखे गए अमृतसर के छह वर्षीय अमृतपाल सिंह को एक नयी साइकिल मिल गई है।पंजाब की कांग्रेस इकाई ने बुधवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें अमृतपाल वीडियो कॉल पर गांधी से बात करते हुए दिख रहा है। इ

स दौरान वह नयी साइकिल के लिए गांधी को धन्यवाद दे रहा है। वीडियो कॉल के दौरान गांधी ने अमृतपाल से पूछा, 'अच्छी लगी साइकिल ?'

गांधी 15 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान अमृतसर के घोनेवाल गांव में स्थित अमृतपाल के घर गए थे। इस दौरान अमृतपाल अपनी साइकिल क्षतिग्रस्त होने के कारण गांधी के सामने रोने लगा। गांधी ने उसे गले लगाते हुए शांत कराने की कोशिश की और नयी साइकिल दिलाने का वादा किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article