देश

'गुमराह कर रहे राहुल गांधी', सांसद बांसुरी स्वराज ने नेता प्रतिपक्ष के भाषण पर उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात

Bansuri Swaraj: भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दिए भाषण को सदन को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने किसानों को आतंकवादी कहे जाने वाली बात पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी सदस्य ने किसानों को कभी आतंकवादी नहीं कहा।

Image

नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई सरकार ने किसानों के लिए फसलों की MSP में भी वृद्धि की: बांसुरी स्वराज
  • 19 जून को खरीफ की 14 फसलों के लिए MSP की घोषणा की: बांसुरी स्वराज
  • भाजपा के किसी भी सदस्य ने किसानों को नहीं कहा आतंकवादी: बांसुरी स्वराज

Bansuri Swaraj: नई दिल्ली से लोकसभा सदस्य भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दिए भाषण को सदन को गुमराह करने वाला बताया। संवाददाताओं से बात करते हुए बांसुरी ने कहा कि अग्निवीर (Agniveer) की शहादत पर राहुल गांधी का यह कहना सरासर गलत है कि उसके लिए मुआवजे का प्रावधान नहीं है। शहादत पर अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। नई सरकार ने किसानों के लिए फसलों की एमएसपी में भी वृद्धि की है।

बांसुरी स्वराज ने क्या कुछ कहा?

सांसद ने कहा कि 19 जून को खरीफ की 14 फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा की। इसमें धान, रागी, ज्वार, कपास जैसी फसलें शामिल हैं। ज्वार हाइब्रिड की एमएसपी में 104 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। अब यह 1500 रुपये क्विंटल की जगह 3371 रुपये क्विंटल हो गया है। इसी तरह देशी ज्वार में 124 प्रतिशत, बाजरे में 110, रागी में 186 और तिल में 270 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। बांसुरी ने किसानों को आतंकवादी कहे जाने वाली बात पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी सदस्य ने किसानों को कभी आतंकवादी नहीं कहा।

'महिला विरोध है केजरीवाल सरकार'

इसके साथ ही भाजपा नेता ने केजरीवाल सरकार को महिला विरोधी बताया। बांसुुुरी ने कहा कि केजरीवाल सरकार का महिला विरोधी और दलित विरोधी चेहरा सामने आया है। बहुत शर्मसार करने वाली बात है कि अभी तक केजरीवाल सरकार ने डीसीडब्ल्यू में कोई चेयरपर्सन नियुक्त नहीं किया है। कानूनी बाध्यता के बावजूद उन्होंने दलित सदस्य भी नियुक्ति नहीं की। सरकार की लापरवाही के कारण वूमेन हेल्पलाइन भी बंद हो गई।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article