देश

कौन होगा INDIA गठबंधन का PM Face? राहुल गांधी ने खुद बताया, PM Modi पर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 04:40 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, इंडिया गठबंधन में फैसला किया गया है कि हम विचारधारा के आधार पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के बाद सभी घटक दल मिलकर विचारधारा के आधार पर फैसला करेंगे कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा।

Image

राहुल गांधी

Photo : Twitter

Rahul Gandhi: आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को एक बार फिर से आगे किया गया है, जिससे एक बात तो साफ है कि बीजेपी की तरफ से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री उम्मदीवार हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन की ओर से अब तक पीएम फेस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसको लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर जानकारी दी है। एक संवाददाता सम्मेलन में जब राहुल गांधी से विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में फैसला किया गया है कि हम विचारधारा के आधार पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, चुनाव के बाद सभी घटक दल मिलकर विचारधारा के आधार पर फैसला करेंगे कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा।

यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव

राहुल गांधी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद कहा, यह देश, लोकतंत्र एवं संविधान बचाने का चुनाव है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास करने वालों और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का प्रयास करने वालों के बीच है। राहुल गांधी ने कहा, यह चुनाव बुनियादी रूप से अलग है। मुझे नहीं लगता कि संविधान और लोकतंत्र को इतना खतरा पहले कभी था जितना आज है।

पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

राहुल गांधी ने कहा, हमें यह समझना होगा कि हिंदुस्तान के राजनीतिक ढांचे में क्या हो रहा है। आरएसएस, भाजपा और खासकर नरेन्द्र मोदी जी ने क्या बुनियाद बनाई है, सबसे पहले यह समझना होगा। जैसे विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में अडाणी का एकाधिकार है, उसी तरह नरेन्द्र मोदी ने पॉलिटिकल फाइनेंस का एकाधिकार बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि यह एकाधिकार सीबीआई और ईडी जैसी तमाम संस्थाओं पर कब्जा करके कायम किया गया है। यह सारी जानकारी चुनावी बॉण्ड के जरिये सामने आ गई है। उन्होंने दावा किया, नरेन्द्र मोदी ने पूरे विपक्ष को चुनावी बॉण्ड के जरिये एक चार्जशीट पकड़ा दी है। इसलिए नरेन्द्र मोदी को थोड़ा डर लग रहा है। ऐसे में वह 400 पार की बात कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं 180 या 160 हुआ तो नैया डूब जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ