देश

राहुल और सोनिया गांधी ने घर पर बनाया 'फ्रूट जैम', साथ ही बीजेपी को दे दिया ये ऑफर- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 31, 2023, 08:35 PM IST

Rahul Sonia Gandhi Video:राहुल और सोनिया गांधी ने घर पर ताजे फल का जैम बनाया साथ ही कही कि भाजपा के लोग चाहें तो इसे ले सकते हैं, इसका वीडियो सामने आया है।

Image

राहुल गांधी ने अपने घर पर खुद फ्रूट जैम बनाया

Rahul Gandhi And Sonia Made Fruit Jam: नया साल की पूर्वसंध्या पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने घर पर खुद फ्रूट जैम बनाया, इसे बनाने में राहुल गांधी की मदद मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने की, इसका वीडियो सामने आया है जिसमें राहुल और सोनिया अपने बंगले पर लगे फल को तोड़कर उसे इकट्ठा करके किचेन में उसका फ्रूट जैम बनाते दिख रहे हैं दोनों इस दौराना बातचीत भी कर रहे हैं।

वहीं वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा वाले चाहें तो वो भी इसे ले सकते हैं, इस पर सोनिया भी कुछ कहती दिख रही हैं, आप भी पहले ये वीडियो देख लें

वीडियो में राहुल कहते दिख रहे है कि जैम बनाने की यह विधि प्रियंका गांधी की है,वीडियो में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी जैम बनाते दिख रहे हैं।

'भारतीय स्वाद, खासकर मिर्च के अनुकूल होने में समय लगा था'

वहीं इस वीडियो में सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने दशकों पहले इंडियन फूड के अनुकूल होना सीखा, उन्होंने कहा, 'जब मैं यहां आई, तो मुझे भारतीय स्वाद, खासकर मिर्च के अनुकूल होने में समय लगा था', इस दौरान सोनिया गांधी कहती हैं कि राहुल उन्हें बहुत परेशान करते हैं। वह बहुत जिद्दी है। लेकिन राहुल केयरिंग भी है, राहुल की यही आदत सबसे ज्यादा पसंद है वहीं राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां बहुत अच्छा खाना पकाती हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article