देश

Purvanchal Expressway: बारिश के बाद बुरी तरह धंसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, 15 फीट से गहरे गड्ढे में घुसी कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:37 PM IST

Purvanchal Expressway News: उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की पोल खोल दी। सुलतानपुर के हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस इस कदर धंसा की कई गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Image

पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे पर 15 फीट गहरे गड्ढे से कई वाहन क्षत‍िग्रस्‍त

Photo : Twitter

Purvanchal Expressway: पिछले साल 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने पूर्वांचल एक्सप्रेस की पोल उस समय खुल गई जब भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद सड़क में 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 14 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ था। गुरुवार को यूपी (UP News) के कई जगहों पर भारी बारिश हुई इसी दौरान सुल्तानपुर (Sultanpur) के नजदीक हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस धंस गया और इसमें 15 फीट गड्ढा हो गया। इसी दौरान एक कार गुजर रही थी जो गड्ढे में समा गई। कार में सवाल लोग किसी तरह बाल-बाल बचे। इस दौरान पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सवाल खड़े हुए

फिलहाल इस घटना में एक यात्री घायल हुआ है। मौके पर पुलिस औऱ यूपीडा की टीम ने बचाव और राहत कार्य को अंजाम दिया। सड़क के धंस जाने से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके पर जेसीबी मशीन भी दिख रही है। लेकिन 11 महीने पहले तैयार हुआ एक्सप्रेस वे का एक साल के भीतर इस कदर धंस जाना कई सवाल खड़े करता है। एक्सप्रेसवे पर सड़क बैठने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल भी भारी बारिश के कुवांसी-हलियापुर के बीच एक्सप्रेसवे के अंडर पास की बीम दरक गई थी।

विपक्ष हुआ हमला

जैसे ही सोशल मीडिया पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के धंसने की तस्वीरें सामने आई तो विपक्ष को मौका मिल गया। कांग्रेस (Congress) ने तस्वीरें ट्वीट (Twitter) करते हुए कहा, 'यूपी का 'पूर्वांचल एक्सप्रेस वे' धंस गया। हजारों करोड़ खर्च हुए, लेकिन बारिश न झेल पाया। 15 फीट से बड़े गड्ढे में एक कार भी घुस गई। यूपी चुनाव से ठीक पहले PM मोदी ने आधे अधूरे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था। अब परिणाम सामने है। मोदी जी... किस-किस को रेवड़ी बंटी?'
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ