देश

जब पीएम मोदी ने एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रूकवा दिया अपना काफिला-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:31 PM IST

PM Modi gujarat visit: अहमदाबाद से गांधीनगर जाते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोका।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोका

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने गाड़ियों का अपना काफिला एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिया
  • पीएम मोदी के इस कदम को लोग सोशल मीडिया पर सराह रहे हैं
  • प्रधानमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले अधिकारियों की भी सराहना की जा रही है

PM Modi stopped convoy Video: अहमदाबाद से गांधीनगर के रास्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गाड़ियों का अपना काफिला एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिया, और एंबुलेंस के गुजर जाने के बाद ही उनका काफिला वहां से आगे बढ़ा, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस कदम की सराहना हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा साझा की गई एक वीडियो में प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल दो एसयूवी दिखाई दे रही हैं, और ये एसयूवी अहमदाबाद-गांधीनगर मार्ग पर एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए धीरे-धीरे बाईं ओर जा रही थीं।यह घटना उस समय हुई जब मोदी दोपहर में अहमदाबाद में दूरदर्शन केंद्र के पास अपनी जनसभा समाप्त करने के बाद गांधीनगर में राजभवन जा रहे थे।

भाजपा की गुजरात इकाई ने कहा, 'अहमदाबाद से गांधीनगर जाते वक्त एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का काफिला रुक गया।' प्रधानमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले अधिकारियों की भी सराहना की जा रही है। कई यूजर्स देश के अन्य राजनेताओं और वीआईपी और राजनीतिक दलों से भी ऐसा मानवीय जेस्चर अपनाने की बात कह रहे हैं।

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

गौर हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, और खुद भी उसमें सफर किया।गुजरात की अपनी यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यहां थलतेज और वस्त्राल के बीच अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया और इसमें सफर भी किया।

पीएम मोदी प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में आरती करने के लिए बनासकांठा जिले जायेंगे

प्रधानमंत्री ने मेट्रो ट्रेन के पूर्वी-पश्चिमी गलियारे के कालूपुर स्टेशन पर परियोजना का उद्घाटन किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। मोदी शाम को एक जनसभा को संबोधित करने और प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में आरती करने के लिए बनासकांठा जिले जायेंगे।
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article