देश

Punjab State Diwali Bumper Lottery ने इस टिकट वाले को बना दिया मालामाल! जानें- किसे मिला कितने का ईनाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 07:54 AM IST

Punjab State Diwali Bumper Lottery Result 2022: वैसे, इस लॉटरी के तहत पहला ईनाम 2.60 करोड़ रुपए का है, पर इस रकम में लॉटरी बेचने वाले सेलर को पांच लाख रुपए और सब एजेंट को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। ऐसे में विनर के कोटे में ढाई करोड़ रुपए होंगे, जिसमें कुछ रकम टैक्स के रूप में कटेगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Punjab State Diwali Bumper Lottery Result 2022: पंजाब स्टेट लॉटरी (Punjab State Lottery) का सोमवार (31 अक्टूबर, 2022) को लकी ड्रॉ खुला, जबकि स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी (State Dear Diwali Bumper Lottery) के विजेताओं का ऐलान भी इसी दौरान किया गया। 2022 में लॉटरी नई स्कीम के साथ लाई गई थी और इसमें भाग लेने वाले लोगों को टिकट ऑनलाइन खरीदने का मौका मिला था।

सबसे रोचक बात है कि इस लॉटरी में पहला गारंटीड ईनाम या बंपर प्राइज ढाई करोड़ रुपए का था और यह सिर्फ एक ही व्यक्ति के नाम रहा। वैसे, इस लॉटरी के तहत पहला ईनाम 2.60 करोड़ रुपए का था, पर इस रकम में लॉटरी बेचने वाले सेलर को पांच लाख रुपए और सब एजेंट को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। ऐसे में विनर के कोटे में ढाई करोड़ रुपए होंगे, जिसमें कुछ रकम टैक्स के रूप में कटेगी।

लिस्ट में देखिए डिटेल्ड परिणामः

Punjab State Diwali Bumper 2022 6PM Draw Result

Punjab State Diwali Bumper के नतीजों का यह पूरा ब्यौरा है।

दूसरा पुरस्कार 10 लाख रुपए का था। सेकेंड प्राइज पाने के 20 लोग हकदार रहेंगे, जबकि तीसरा ईनाम छह लाख रुपए का था। यह भी 20 लोगों को दिया जाएगा। आगे नौ हजार रुपए चौथे पुरस्कार के रूप में बांटे जाएंगे और यह रकम 1000 लोगों को मिलेगी। पांचवां ईनाम पांच हजार रुपए का है और यह भी 1000 लोगों को दिया जाएगा। वहीं, छठा पुरस्कार दो हजार रुपए का है और यह करीब 20 हजार लोगों को मिलेगा।

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी की दो सीरीज हैं। इस लॉटरी का टिकट 500 रुपए का था, जिसमें 90 रुपए पोस्टल और पैकिंग शुल्क के तौर भी शामिल थे। ड्रॉ के नतीजे की घोषणा 31 अक्टूबर, 2022 की शाम छह बजे के आसपास की गई थी। साथ ही लॉटरी का ड्रॉ की लाइव स्ट्रीमिंग www.punjablotteries.com/livedraw पर की गई थी।

कहां चेक करें लॉटरी का रिजल्ट?

  • पंजाब सरकार की लॉटरी से जुड़ी वेबसाइट पर
  • www.punjablotteries.com/livedraw
  • जहां से आपने लॉटरी खरीदी हो, उसके जरिए
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती