देश

सोलर CCTV से जासूसी का खुलासा, ISIS समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़; सेना के ठिकानों पर नजर; एक गिरफ्तार

SPY Network: पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान फिरोजपुर निवासी मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया है।

Image

सोलर सीसीटीवी से जासूसी का खुलासा

Photo : Times Now Digital

SPY Network: पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में फिरोजपुर निवासी मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कपूरथला से 4G कनेक्टिविटी वाले चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर संवेदनशील स्थानों में 4G कनेक्टिविटी वाले चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी लगा रहा था।

सेना के ठिकानों पर नजर

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर ये सोलर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था, ताकि संवेदनशील जगहों, विशेषकर सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों की निगरानी की जा सके। इन कैमरों से लाइव फुटेज मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।

पुलिस ने CCTV कैमरे किए जब्त

पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित 'काउंटर इंटेलिजेंस' इकाई ने कपूरथला से चीन निर्मित 4जी कनेक्टिविटी वाले सौर ऊर्जा संचालित सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं। यादव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई है।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील जगहों की निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पाकिस्तान स्थित संचालकों को सीधे तौर पर वीडियो भेज रहा था।

मामले में FIR दर्ज

इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है, जिसमें इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आईएसआई समर्थित जासूसी मॉड्यूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज ही जा चुकी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article