देश

पंजाबः सामने आई कांग्रेस की कलह, बाजवा की सलाह के बीच सिद्धू को बाहर करने की उठी मांग, नवजोत ने यूं किया पलटवार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 04:37 PM IST

Punjab Politics: दरअसल, सूबे के बठिंडा में सिद्धू की रैली करने के कुछ दिन बाद पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी देखी गई। राज्य इकाई का कोई भी वरिष्ठ नेता 17 दिसंबर की रैली का हिस्सा नहीं था। रैली में सिद्धू ने साल 2022 के चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में कथित रूप से "विफल" होने के लिए ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा था।

Image

पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह तब खुलकर सामने आ गई, जब पार्टी के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की बठिंडा में 17 दिसंबर को हुई रैली का जिक्र करते हुए उन्हें अपना "खुद का मंच" स्थापित करने के बजाय पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहा। पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी, मगर सूबे के कांग्रेसियों की ओर से खुद को (सिद्धू को) पार्टी से बाहर निकालने की मांग पर उन्होंने पलटवार जरूर किया।

बाजवा ने सिद्धू की रैली के संबंध में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए मंगलवार को कहा, ''मैं सिद्धू साहब से बस यही अनुरोध करता हूं कि उन्हें थोड़ी परिपक्वता से काम लेना चाहिए। अगर इस 'जमात' (कांग्रेस पार्टी) ने आपको सम्मान दिया है, तो इसे पचा लीजिए। ऐसी हरकत मत कीजिए। जब आप पीपीसीसी अध्यक्ष थे, तो आपने देखा कि आप (कांग्रेस) को 78 (2017 में सीटें) से 18 (2022 में सीटें) पर ले आए। अब वह और क्या चाहते हैं, उनसे पूछें।”

माइक्रो ब्लॉगिंग मंच 'एक्स' (पूर्व में टि्वटर) पर उन्होंने 21 दिसंबर, 2023 को पोस्ट में लिखा- मुझे बहुत खुशी होगी अगर कांग्रेस की विचारधारा पंजाब के फिर से उद्धार के एजेंडे का प्रचार करने और मौजूदा सरकार को जन कल्याण के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए 100 कांग्रेसी भी एक गांव या शहर में इकट्ठा हों।

navjot singh sidhu

navjot singh sidhu

पोस्ट के जरिए आगे कहा गया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस कांग्रेस नेता को मुख्य अतिथि के रूप में चुनते हैं। यह हमारी पार्टी को मजबूत करता है, क्योंकि अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने से जमीनी स्तर पर नेतृत्व का निर्माण होगा। 8000 समर्थकों के लिए बाधा क्यों बनें और सुविधा क्यों नहीं? क्या पंजाब के लोग आप पार्टी के एजेंडे पर विश्वास करते हैं और आपको एक विकल्प मानते हैं? बस यही मायने रखता है...।

दरअसल, सूबे के बठिंडा में सिद्धू की रैली करने के कुछ दिन बाद पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी देखी गई। राज्य इकाई का कोई भी वरिष्ठ नेता 17 दिसंबर की रैली का हिस्सा नहीं था। रैली में सिद्धू ने साल 2022 के चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में कथित रूप से "विफल" होने के लिए ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!