देश

'अंडरग्राउंड होने का समय आ गया...', राहुल गांधी संग मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द

कॉमेडियन पुलकित मणि इन दिनों राहुल गांधी के साथ इंदौर में मंच साझा करने के बाद चर्चा में हैं। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज और अन्य राजनीतिक संदर्भों पर हास्य पेश किया, जिस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी। इसी बीच पुलकित मणि ने अपने नोएडा शो के रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी।

Image

kit Mani: नोएडा शो हुआ कैंसल, कॉमेडियन ने कहा- 'अनपेक्षित परिस्थितियों' के चलते रद्द हुआ कार्यक्रम।

Pulkit Mani: इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच शेयर करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुके हैं । 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज, विदेशी नेताओं से गले मिलने और बच्चों के साथ सिक्कों वाली ट्रिक पर हास्य पेश किया। हालांकि, इस मामले को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इसी बीच कॉमेडियन पुलकित मणि ने अपने नोएडा शो के रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि “अनपेक्षित परिस्थितियों” के कारण नोएडा में होने वाला उनका शो कैंसल कर दिया गया है।

पुलकित मणि ने पोस्ट में शो रद्द होने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। हालांकि, उन्होंने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि शो रद्द होने के पीछे वास्तव में क्या वजह रही।

दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी चर्चा

शो कैंसल होने की जानकारी देने के कुछ देर बाद पुलकित मणि ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, “अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है...।"

pulikit

पुलकित मणि ने इंस्टा हैंडल पर शेयर की स्टोरी। pulikit mani insta handle

इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक तीखी पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी के आचरण को "शर्मनाक और निंदनीय" करार दिया है।

रेखा गुप्ता का बड़ा हमला: 'मां का सम्मान हमारे संस्कारों का विषय'

रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद, विरोध और तीखे प्रहार हो सकते हैं, लेकिन किसी की दिवंगत माताजी पर अमर्यादित टिप्पणी करना और उस पर उपहास उड़ाना भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा: "मां के अपमान पर हंसकर राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक संस्कार पूरे देश के सामने रख दिए हैं। कांग्रेस का ये राजकुमार मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुका है- ये एक बार फिर इसी ने खुद पूरे देश को बता दिया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article