देश

Bangladesh News: बांग्लादेश में भारतीय मिशन में अधिकारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज!

बांग्लादेश में एक भारतीय मिशन में तैनात एक अधिकारी मृत पाए गए हैं। भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर का शव चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग से बरामद किया गया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

बांग्लादेश के चटगांव (Chattogram) स्थित सहायक उच्चायोग में भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर मृत पाए गए हैं। अधिकारी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। उनका शव सोमवार सुबह कार्यालय परिसर से बरामद किया गया। शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। उनकी मौत की सही वजह अभी तक साफ नहीं है।

शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए चिटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। उनकी मौत की सही वजह अभी तक साफ नहीं है। उनकी पहचान 35 वर्षीय नरेन धर के रूप में हुई हैं उनके पिता का नाम राम निवास बताया जा रहा है, जो हरियाणा के रहने वाले हैं।

'शुरुआती जांच के दौरान शव पर चोट के कोई निशान या कोई संदिग्ध संकेत नहीं'

इस मामले की पुष्टि करते हुए, CMCH के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद तस्लीम उद्दीन ने बताया कि उस व्यक्ति को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।उन्होंने कहा कि हालांकि, शुरुआती जांच के दौरान शव पर चोट के कोई निशान या कोई संदिग्ध संकेत नहीं मिले।

पुलिस मौके पर पहुंची और उनका शव बरामद किया

सिटी पुलिस के सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने बताया, 'धर भारतीय सहायक उच्चायोग में प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह उनका शव बरामद किया, जिसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए CMC अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया।' पुलिस जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा

CMP के उपायुक्त ने कहा कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article