बिजनेस

चांदी का भाव आज का 24 अगस्त 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उछाल जारी है। दो दिन बाद आज बाजार ओपन हो रहा है। उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,46,360 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,43,243 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 247,540 रुपये किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.00 डॉलर प्रति औंस है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। हम यहां आपको दिन भर कीमतों का अपडेट देते रहेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 24 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलो का भाव
999 फाइन चांदी₹2,47,540
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,28,975
900 कॉइन चांदी₹2,22,786
800 जर्मन चांदी₹1,98,032

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलोर₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव?

कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के चलते कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा। इसका असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें सभी कर शामिल हैं। यह चांदी का करीब 15 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये का उछाल आया था और यह 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह महज दो कारोबारी सत्रों में चांदी 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। चांदी इससे पहले 4 मई को करीब इसी स्तर पर कारोबार करती नजर आई थी। उस समय इसकी कीमत 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक बढ़ी। शुक्रवार को हाजिर चांदी की कीमत करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 69.87 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में भी चांदी मजबूत

वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में भी चांदी की कीमतों में तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,369 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत बढ़कर 2,45,612 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1.28 प्रतिशत बढ़कर 68.95 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों की ओर से नए सौदे किए जाने और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के कारण चांदी की कीमतों को मजबूती मिली।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article