देश

बिहार में शुरू हुई 'प्रेशर पॉलिटिक्स', मांझी के बाद अब चिराग पासवान ने भी दिखाए रंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 12:28 PM IST

Bihar Politics: एनडीए में अभी सीट बंटवारा भी नहीं हुआ है लेकिन लोजपा (रामविलास) ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रभारियों का ऐलान कर दिया है।

Image

बिहार में शुरू हुई प्रेशर पॉलिटिक्स

Bihar Politics: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहयोगी दलों द्वारा 'प्रेशर पॉलिटिक्स' की शुरुआत हो गई है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी जहां दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं, वहीं लोजपा (रामविलास) ने भी 11 क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव प्रभारी की घोषणा कर, एक तरह से सीटों की दावेदारी पेश कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' के चार विधायक हैं। मांझी जिस भी गठबंधन में रहे हैं, उनकी पहचान दबाव की राजनीति करने की रही है। एक ओर मांझी मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की मांग कर रहे हैं, वहीं मंत्रिमंडल में जगह पा चुके हम के नेता संतोष कुमार सुमन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को मिलने भी पहुंचे।

चिराग ने 11 सीटों पर किया प्रभारियों का ऐलान

इधर, लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में अभी सीट बंटवारा भी नहीं हुआ है लेकिन लोजपा (रामविलास) ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हाजीपुर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, नवादा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, वाल्मीकिनगर, जहानाबाद और बेगूसराय में प्रभारियों की नियुक्ति की है। माना जा रहा है कि लोजपा (रामविलास) ने इन सीटों पर दावेदारी ठोक दी है। इन सीटों पर हाजीपुर से चिराग के चाचा पशुपति पारस खुद सांसद हैं।

लोजपा के हिस्से आई थीं छह सीटें

पार्टी के नेता हालांकि इस मामले पर खुलकर बहुत कुछ नहीं बोल रहे हैं। पार्टी के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि पार्टी इन सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। अभी सीट बंटवारा नहीं हुआ है, जो भी सीटें मिलेंगी पार्टी वहां से चुनाव लडेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में लोजपा के हिस्से छह सीटें आई थी। लेकिन इस साल होने वाले चुनाव में परिस्थितियां बदली नजर आयेंगी। लोजपा में भी दो गुट बन गए हैं, जबकि एनडीए में सहयोगी पार्टियों की संख्या भी पिछले चुनाव से बढ़ी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पत्नी गीतांजलि ने प्रदर्शनकारियों से की ये खास अपील

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक आज, एजेंडे में रहेगा सोनम वांगचुक और राम मंदिर चंदा विवाद

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा