देश

Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई का बढ़ा दबाव, अब SCBA ने की कार्रवाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान की भर्त्सना की है।

Image

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

Photo : Twitter

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने बयान जारी कर किया है कि सांसद का बयान सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस की न केवल मानहानि करने वाला है, बल्कि कोर्ट की अवमानना के दायरे में आता है। देश के वरिष्ठतम वकीलों में से एक कपिल सिब्बल अभी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। SCBA ने उम्मीद जताई है कि अटॉर्नी जनरल अवमानना का मुक़दना चलाने के लिये उनके पास लंबित अर्जियों पर अपनी सहमति देंगे।

पास किए गए प्रस्ताव में देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की गरिमा को पहुंची ठेस पर चिंता जताई गई है।आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट में किसी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल की सहमति ज़रूरी होती है।

इसके पहले देश भर के कई वकील सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की हुई अवमानना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अटॉर्नी जनरल को पत्र लिख चुके हैं। वहीं कुछ वकीलों ने इस मुद्दे को देश के संभावित अगले चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता में दूसरे नंबर के न्यायाधीश बी आर गवई के सामने भी उठाया है।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article