बॉक्स ऑफिस

Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज-अली की फिल्म का जलवा है जारी, कमाए इतने करोड़

Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा भले ही जारी है लेकिन यह तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो स्की है।

Image

'मिर्जापुर द मूवी' कर रही है शानदार कमाई (Pic Credit: Instagram)

Mirzapur The Movie box office Day 3: अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) 4 सितंबर को रिलीज हुई थी। वेब सीरीज की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद मेकर्स इसे फिल्म बनाकर बड़े परदे पर उतारा है फिल्म क्रिटिक्स और दर्शको को ओर से इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की और अब यह अपने ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी अपनी कहानी, लोकप्रिय किरदारों और पहले से बने फैन बेस के दम पर जबरदस्त कमाई कर रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premier Reaction: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैरी कोम सहित इन सदस्यों की हरकतें देख पकड़ा सिर)

तीसरे दिन भी 'मिर्जापुर' की रफ्तार बरकरार

'मिर्जापुर: द मूवी' ने शुक्रवार को करीब 25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने करीब 32 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 57.75 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। अब तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को इस फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों में 'मिर्जापुर: द मूवी' का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में Amrapali Dubey ने की धमाकेदार एंट्री, Salman Khan से बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर)

'मिर्जापुर द मूवी' ने 'ऐल्फा' को पछाड़ा

'मिर्जापुर: द मूवी' ने ओपनिंग वीकेंड में ही आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'ऐल्फा' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'ऐल्फा' ने करीब 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि 'मिर्जापुर: द मूवी' महज तीन दिनों में इससे काफी आगे निकल गई है। 'मिर्जापुर' वेब सीरीज ने अपनी दमदार कहानी, हिंसक एक्शन और यादगार किरदारों के जरिए देशभर में एक अलग फैन बेस तैयार किया था। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए हैं। इस फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान भी अहम किरदारों में हैं। वहीं जितेंद्र कुमार ने फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह ली है और वह बबलू पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article