एजुकेशन

School Assembly News Headlines In Hindi: आज 7 सितंबर स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां हम आपके लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइन्स लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines In Hindi: यहां देखें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines In Hindi: अगर आप एक स्टूडेंट हैं और स्कूल असेंबली में पढ़ने के लिए न्यूज हेडलाइंस ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हम आपके लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइन्स लेकर आए हैं। बता दें स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने से छात्रों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इससे उन्हें देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही नियमित रूप से न्यूज पढ़ने से शब्दावली, उच्चारण और मंच पर प्रस्तुति देने का कौशल भी बेहतर होता है।

School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज

  • पीएम मोदी ने कहा, भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।
  • दक्षिण दिल्ली इमारत हादसा: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।
  • दक्षिण दिल्ली इमारत हादसा: नड्डा ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
  • दक्षिण दिल्ली छात्रावास हादसा: CJP ने जवाबदेही तय करने की मांग की।
  • SIR के बाद मणिपुर की मतदाता सूची जारी, 19.6 लाख मतदाता दर्ज।
  • सीएम शिवकुमार ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की अपील की।

School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज

  • पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर ने यूक्रेन में वार्ता की।
  • ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के पास नए ‘नो-गो जोन’ की घोषणा करने की तैयारी में।
  • अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने के बाद इंडोनेशिया ने उड़ानें रद्द की।
  • नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश जारी।
  • नेपाल ने देशों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी सीमित करने की अपील की।
  • पाकिस्तान ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 टन मानवीय सहायता भेजी।
  • पुतिन से मॉस्को में वार्ता के बाद अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर कीव पहुंचे।

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  1. 20 साल बाद भारत ने AFC U20 एशियन कप के मुख्य टूर्नामेंट में बनाई जगह
  2. शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने कंपाउंड क्वालिफिकेशन में जीते दो VI1 पदक
  3. चाइना मास्टर्स की जीत से सात्विक-चिराग को एशियन गेम्स से पहले मिला बड़ा बूस्ट
  4. IPL से टकराव से बचने के लिए 2027 में जनवरी में हो सकता है PSL
  5. लद्दाख मैराथन के लिए 8 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यहां आप आज यानी 21 अगस्त 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article