देश

PM मोदी को खास दोस्त पुतिन का आया फोन; रूसी राष्ट्रपति की बधाई पर कही यह बात

India Russia Ties: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है।

Image

पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

India Russia Ties: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन आपको धन्यवाद। उन्होंने लिखा, ‘‘हम अपनी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है।’’

पुतिन ने रूसी मंत्रिमंडल के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने अभी-अभी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बात की। मैंने आप सभी की ओर से हमारे मित्र, भारत के प्रधानमंत्री को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। पुतिन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पूरी तरह से स्वतंत्र और संप्रभु नीति पर चल रही है। और, इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर रही है।’’

टेलीविजन पर प्रसारित खबर में पुतिन ने ‘‘दोनों देशों में द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण संबंधों पर राष्ट्रीय सहमति" का उल्लेख किया, जो विभिन्न दलीय सीमाओं से ऊपर है। पुतिन ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगा कि आधुनिक और समकालीन इतिहास में, सटीक रूप से कहें तो, सोवियत संघ के समय से लेकर नए रूस के युग तक, भारत और रूस के बीच संबंध असाधारण रूप से भरोसेमंद और मैत्रीपूर्ण रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार मास्को और नयी दिल्ली के बीच मैत्री की नीति को जारी रख रही है और उसका विस्तार कर रही है।

अपने कैबिनेट सहयोगी को यह बताने के बाद कि उन्होंने “आप सभी की ओर से” मोदी को बधाई दी, पुतिन ने कहा, “और उनकी (मोदी की) ओर से, मैं पूरे रूसी नेतृत्व को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article