देश

राम मंदिर चंदा चोरी: 79.85 लाख की बरामदगी के बाद पुलिस का बड़ा अभियान,आठों आरोपियों के घरों पर रेड

Ayodhya Ram Temple Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने इसमें गिरफ्तार सभी आठों आरोपियों के घर पर रेड मारी है।

Image

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में पुलिस ने मारी रेड। (फोटो- AI)

राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। मामले में FIR और नामजद आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को इस केस में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस टीम स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ आरोपियों के घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच के साथ परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

जब्त किए ये दस्तावेज

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने लव कुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, रामाशंकर यादव, मनीष यादव समेत सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ली। मनीष यादव के बंद पड़े मकान को परिजनों से खुलवाकर पुलिस ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। इसके अलावा अन्य आरोपियों के घरों पर भी दस्तावेजों की जांच की गई और पड़ोसियों व रिश्तेदारों से उनकी संपत्ति, पृष्ठभूमि और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

न्यायिक हिरासत में हैं सभी आरोपी

दो दिन पहले अयोध्या की कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान पुलिस उनकी कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है।

आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं 79.85 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकद और कीमती सामान की गिनती के काम से जुड़े थे। जांच एजेंसियां अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद कर चुकी हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी की संपत्ति रखने, आपराधिक साजिश तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह एफआईआर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल भाजपा और आरएसएस पर लगातार हमलावर हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन

देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन

Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech Live: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से फहराया झंडा; आजादी के बाद पहली बार लाल किले में गूंजा वंदे मातरम

Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech Live: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से फहराया झंडा; आजादी के बाद पहली बार लाल किले में गूंजा वंदे मातरम

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, खेत जा रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 ग्रामीणों की मौत; नागा संगठनों ने बंद का किया ऐलान

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, खेत जा रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 ग्रामीणों की मौत; नागा संगठनों ने बंद का किया ऐलान