देश

BPSC के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, नॉर्मलाइजेशन का कर रहे थे विरोध

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ बीपीएससी के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने तो इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

Image

पटना में छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Photo : ANI

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में आज पटना के आयोग कार्यालय के बाहर हजारों छात्रों विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने तो इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

एक ही सेट में हो एग्जाम- प्रदर्शनकारी छात्र

इस दौरान छात्रों ने कहा कि हम लोग यहां आंदोलन करने नहीं आए हैं। हमारा आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन है कि एक ही सेट में एग्जाम में हो। डबल-ट्रिपल सेट में एग्जाम की बात तो होनी ही नहीं चाहिए। क्योंकि अगर-अलग एग्जाम पेपर के सेट होंगे तो संभव है कि कोई एक आसान हो जाए तो कोई कठिन। हालांकि, इस मामले में बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले ही कहा है कि 70 वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। बीपीएसएसी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा था कि इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। ऐसी अफवाह उड़ाकर आयोग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट