जंतर-मंतर पर रात 11 बजे CJP समर्थक जमा हुए,पुलिस तैनात; कनॉट प्लेस में फिर बिगड़े हालात, पुलिस पर हुआ पथराव
आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक मजदूर अब भी मलबे में फंसे हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज होगी, जिसमें नए ट्रस्टियों के चयन समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
जंतर-मंतर पर रात 11 बजे CJP समर्थक जमा हुए,पुलिस तैनात; कनॉट प्लेस में फिर बिगड़े हालात, पुलिस पर हुआ पथराव
दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर बिगड़े हालात, पुलिस पर हुआ पथराव;
सोनम वांगचुक से मिलने आए सांसदों को नहीं मिलने दिया गया
AAP सांसद संजय सिंह कहते हैं, "इतिहास में पहली बार ऐसा सुना है कि पुलिस लोगों को अस्पताल में भर्ती मरीज़ से मिलने से रोक रही है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। 55 सांसदों ने इस चिट्ठी पर साइन किए हैं और हम यह चिट्ठी लेकर आए हैं जिसमें उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की गुज़ारिश की गई है। क्या ये लोग सोनम वांगचुक की जान लेना चाहते हैं? इस चिट्ठी में कहा गया है कि उन्हें अपना उपवास तोड़ देना चाहिए। उनकी सेहत और ज़िंदगी की अहमियत को देखते हुए, उन्हें अपना उपवास जारी नहीं रखना चाहिए। सोनम वांगचुक ने कहा था कि अगर देश के सांसद उन्हें भरोसा दिलाएं, तो वे अपना उपवास तोड़ सकते हैं। हमें यह चिट्ठी देने की इजाज़त नहीं है, उनसे मिलने की इजाज़त नहीं है... जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिले और विपक्ष के कई सांसद भी आए, फिर भी उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है..."
10 साल में 152 पेपर लीक की घटनाएं- राहुल गांधी
मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो
सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे विपक्षी सांसद, अनशन खत्म करने की करेंगे अपील
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में पहुंचे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल
आग लगने की घटना के संबंध में
पीजी में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। आवश्यक सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं तथा दमकल विभाग के साथ तालमेल बनाकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पटना की सड़कों पर हजारों की संख्या में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
CJP हिंसा के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, केंद्र ने CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का लिया फैसला
जानकारी के अनुसार, इन सभी कंपनियों को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा जा रहा है। मंगलवार रात जारी आदेश में तत्काल तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
संसद के मानसून सत्र और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त कर दी गई है। अतिरिक्त CRPF बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।
भोजशाला-कमाल मौला विवाद: नमाज के लिए वैकल्पिक जगह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 24 जुलाई को
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि आवंटित स्थान परिसर से करीब 900 मीटर की दूरी पर है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से परिसर के निकट स्थित किसी वैकल्पिक स्थान के संबंध में निर्देश लेकर अदालत को जानकारी देने को कहा है।
शिंदे गुट में 6 सांसदों के विलय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लोकसभा स्पीकर समेत सभी पक्षों को जारी किया नोटिस
शीर्ष अदालत ने लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा सचिवालय और शिंदे गुट में शामिल हुए छह सांसदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है।
