एजुकेशन

Ex Agniveer CAPF Recruitment: पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CAPF में मिलेगा 50% आरक्षण और भर्ती में बड़ी छूट

Ex Agniveer CAPF Recruitment: केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार, अब पूर्व अग्निवीरों को CAPF और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन भर्ती के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Image

Ex Agniveer CAPF Recruitment (Photo - AI)

Ex Agniveer CAPF Recruitment: केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले देश के युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, सेना से चार साल की सेवा पूरी करके निकलने वाले पूर्व अग्निवीरों को अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पदों पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। जी हां, सेना से बाहर आने वाले 'पूर्व अग्निवीरों' के सुनहरे भविष्य और रोजगार को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों की भर्तियों में बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि अब पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण और विशेष छूट दी जाएगी।

पूर्व अग्निवीरों के लिए बनी अलग कैटेगरी

पूर्व अग्निवीरो के लिए सरकार के इस नए फैसले के तहत CAPF और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन की भर्ती में के लिए एक विशेष श्रेणी का गठन किया गया है। इस कैटेगरी के तहत उपलब्ध कुल रिक्तियों में से 50 प्रतिशत पद सीधे पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। इस बड़े फैसले का मुख्य उद्देश्य सेना में चार साल तक सेवा देने वाले अनुशासित युवाओं को आगे भी देश की सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार के बेहतर और पक्के अवसर प्रदान करना है।

आयु सीमा में 3 से 5 साल तक की बड़ी राहत

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्र इन उम्मीदवारों की राह में बाधा न बने, इसलिए इसे दूर करने के लिए सरकार ने आयु सीमा में भी रियायत दी है। इसके अनुसार, सभी पूर्व अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अग्निपथ योजना के पहले बैच के पूर्व अग्निवीरो को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यह फैसला उनके लिए अवसरों के दायरों को बढ़ाने के उद्देश्य से लिए गया है।

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से मिलेगी पूरी छूट

पूर्व अग्निवीरों के अनुभव और शारीरिक दक्षता को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया के कठिन चरणों में उन्हें सीधी छूट दी गई है। जी हां, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड्स, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सरकार का मानना है कि चार साल की सैन्य सेवा के दौरान युवा इन सभी कड़े मानकों को पहले ही सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं, इसलिए उन्हें दोबारा इन प्रक्रियाओं से गुजरने की कोई आवश्यकता नहीं है। यही सोचते हुए उन्हें इससे छूट दी गई है।

नई नियम के अनुसार आरक्षण

सेना का अंगवर्तमान स्थायी कोटाप्रस्तावित नया कोटा
भारतीय नौसेना (Indian Navy)25%75%
थल सेना (Indian Army)25%50%
वायुसेना (Indian Air Force)25%50%

करियर में मदद के लिए बना 'एक्स अग्निवीर विंग'

गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य और बेहतर करियर के लिए सिर्फ उन्हें भर्ती के दौरान छूट देने की ही योजना नहीं बनाई है। बल्कि उनके लिए एक समर्पित 'एक्स अग्निवीर विंग' भी स्थापित किया है। इस विंग को बनाने का उद्देश्य सेना से बाहर आने वाले युवाओं को CAPF और अन्य क्षेत्रों में रोजगार हासिल करने में सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस साल के अंत में पूरा होगा पहले बैच का कार्यकाल

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुआ पहला बैच इसी साल के अंत में चार साल का अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लेगा। इसके बाद बड़ी संख्या में देश के प्रशिक्षित और अनुशासित युवा CAPF और असम राइफल्स में भर्ती के लिए इस नई भर्ती योजना के लिए पात्र हो जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें