PM Modi Speech : 'मोहब्बत की दुकान वाले कब्र खोदने की बात करते हैं और बातें लोकतंत्र की...', राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
- Edited by: रवि वैश्य
- Updated Feb 5, 2026, 07:29 PM IST
PM Modi Speech: राज्यसभा में PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है
राज्यसभा में PM मोदी का भाषण
संसद के बजट सत्र में जारी हंगामे के बीच आज यानी 5 फरवरी प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बीच विपक्ष वाकआउट कर गया। इससे पहले कल लोकसभा में हुए हंगामे के कारण प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात नहीं रख पाए थे।
वहीं लोकसभा में पिछले 4 दिन से चल रहे गतिरोध के हालात आज (गुरुवार को) भी बने रहे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि बीते बुधवार को कांग्रेस के कई सदस्य पीएम मोदी की सीट के पास पहुंचकर अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, इसलिए उनके कहने पर पीएम मोदी लोकसभा में नहीं आए थे।इससे पहले संसद आज भी लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर फिर हंगामा मचा और सदन को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा में PM मोदी का भाषण Updates
- पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस ने हमेशा दलितों और आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है।कल इस सदन के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के युवराज ने गद्दार कह दिया। सोचिए, इनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।उन्होंने (कांग्रेसी युवराज) उन्हें गद्दार इसलिए कहा, क्योंकि वे सिख थे। यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था।कांग्रेस के अंदर सिखों के प्रति जो कूट-कूटकर नफरत भरी हुई है, यह उसी की अभिव्यक्ति थी।'
- हमारी सोच है कि 140 करोड़ देशवासी, इतने सामर्थ्यवान हैं कि वे चुनौतियों को समाधान दे सकते हैं, क्योंकि हमें अपने देशवासियों पर भरोसा है।लेकिन कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है।लेकिन मैंने देश और दुनिया के सामने कहा है- चुनौतियां कितनी ही क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की सेवा ही मेरा सौभाग्य है, चार करोड़ गरीबों को पक्के घर देना, बिजली पानी शौचालय, मुझे लगता है कि परमात्मा ने सही दिशा में काम करने की प्रेरणा दी है. देश का मिजाज बदला है, आत्मविश्वास बढ़ा है, देश के करोड़ों लोगों का जिस पर आशीर्वाद हो, माताओं-बहनों का जो भाव रहा है, कितने भी नारे लगा लो, कब्र तुम नहीं खोद पाओगे. ये आशीर्वाद ही हैं, जो इनको चुभते हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं, कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं, ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है, क्या ये संविधान का अपमान नहीं है?
- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो इच्छाशक्ति थी, ना नीति देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है। 2014 के पहले कांग्रेस नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े लोन दिए जाते थे। एनपीए बढ़ता जा रहा था, हमने बैंकिंग सेक्टर को विश्वास में लिया, रिफॉर्म्स किए और आज एनपीए एक फीसदी से भी नीचे पहुंच गया है। उन्होंने बगैर गारंटी मुद्रा लोन से लेकर पीएसयू के रिकॉर्ड प्रॉफिट पर पहुंचने तक का जिक्र किया और कहा कि ये पीएसयू मेक इन इंडिया को पूरा कर रहे । इन पीएसयू को कांग्रेस के नेताओं ने बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया था, हमने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को चार लाख करोड़ रुपये भेजने का काम किया है।
- कांग्रेस के शासन की कार्यशैली रही है- लटकाना, अटकाना, भटकाना। ये लोग सिर्फ जीप और खच्चर वाला मॉडल ही जानते हैं।मैं एक बात बताना चाहता हूं- जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, उसके पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बांधने की कल्पना की थी। विषय तो पक्का हो गया, सरदार साहब नहीं रहे। नेहरू जी ने शिलान्यास किया, लेकिन उसका उद्घाटन मैंने किया जब प्रधानमंत्री बनाये इनका (कांग्रेस) हाल है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के लोग यहां उपदेश दे रहे थे, जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरी कर रहे हैं। घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत लगा रहे हैं। घुसपैठिए नौजवानों की रोजी-रोटी, आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं। यहां आकर वे हमें उपदेश दे रहे हैं, एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे।
- 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही निर्णायक है, जैसे पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर निर्णायक रहा था।मैं साफ साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ये दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है, उतनी ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है। आज राष्ट्र का हर व्यक्ति ये महसूस कर रहा है कि हम एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। अब हमें न रुकना है, न पीछे मुड़कर देखना है। हमें तेज गति से चलना है और लक्ष्य प्राप्त करके ही आगे बढ़ना है। उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
- आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है।आज हमारे युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजर खुल चुका है, अब उनके लिए अवसर ही अवसर हैं। देश में हुए इन प्रयासों का नतीजा सबके सामने है। बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत ही आतुर हैं। यूरोपिय संघ का ट्रेड डील हो, अभी अभी अमेरिका के साथ हुआ ट्रेड डील हो...
- आज मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है।हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेशन, ये एक यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। अमेरिका के साथ 'ट्रेड डील' का सबसे बड़ा फायदा देश का नौजवानों का होगा, उनके लिए विश्व का बाजार खुल चुका है
- उन्होंने कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया के मन में उनके समय की जो छवि है उसे धोने में मेरी शक्ति लगती है। ऐसा बर्बाद करके रखा था। उन्होंने कहा कि देश के लिए हमने फ्यूचर रेडी पॉलिसी पर बल दिया है... और देश पॉलिसी के आधार पर चल रहा है..हमने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर आगे बढ़े और आज स्थिति ऐसी है कि देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है।
- कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे शब्दों पर अगर भरोसा नहीं है तो कुछ मत करिए, महज लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषणों को विश्लेषण कर लीजिए। आप लोगों को साफ-साफ लगेगा कि न उनके पास कोई सोच, कोई विजन और न की कोई इच्छा शक्ति थी। देश को तभी इतना भुगतना पड़ा।
- जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई, वह काफी कुछ बोल रहे थे। ऐसे सभी साथियों से ये जरूर कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे।कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में भागीदार रहे। राज्यों में भी सरकारें चलाने का अवसर मिला। अब डील की चर्चा होती है, नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है।इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही।
- इस देश के मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि... सभी विषयों को विस्तार से रखते हुए भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजाया है।देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की है। हर वर्ग के सामर्थ्य को उन्होंने शब्दांकित किया है।
- विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है।
- राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, 'विकसित भारत की यात्रा में, पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।'
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर आभार व्यक्त करने के लिए मैं उपस्थित हुआ हूं। विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति से विकास के वर्ष रहे हैं। समाज के हर वर्ग को, उनके जीवन में परिवर्तन का एक कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है। आदरणीय राष्ट्रपति जी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है।
- PM मोदी ने इस बीच कहा कि ना हमें रुकना है और ना हमें पीछे मुड़कर देखना है। इस दौरान, सभापति ने विपक्षी सांसदों से बैठकर स्पीच सुनने और शांत रहने की अपील भी की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में अपनी सरकार के कार्यों को गिना रहे हैं। इस बीच, विपक्षी सांसदों ने हंगामा तेज कर दिया है। विपक्षी सांसद 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगा रहे हैं।
- .उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसद सदन में हंगामा कर रहे हैं।विपक्षियों ने 'तानाशाही नहीं चलेगी' का लगाया नारा तो PM मोदी ने कसा तंज, बोले- दुख जाएंगे आपके पैर, बैठकर करें...
- प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन राज्यसभा में शुरू हो गया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब वे सदन में दे रहे हैं। लोकसभा में उनके भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई और आज वे राज्यसभा में स्पीच दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।