देश

'भारत अब आतंकी हमलों के बाद...', ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर PM मोदी ने पाकिस्तान की लगाई क्लास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि सर्जिकल और हवाई हमलों के जरिए जवाबी हमला करता है। विकसित भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 3 सालों में भारत की एवरेज ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। ये अभूतपूर्व है, अप्रत्याशित है।

Image

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदर का जिक्र कर पाकिस्तान का आड़े हाथों लिया।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज से 11 साल पहले देश की पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा होती थी। महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठते थे। आतंकी स्लीपर सेल की चर्चा होती थी। महंगाई डायन खाए जात है, गीत सुनाई देते थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता बल्कि सर्जिकल और हवाई हमलों के जरिए जवाबी हमला करता है

'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले देश ही नहीं दुनियाभर में लोग यही सोचते थे कि इतने संकटों से घिरा भारत कभी इससे निकल ही नहीं सकता। हालांकि, बीते 11 साल भारत ने इन चुनौतियों से पार पाया है। आज महंगाई दर 2 फीसदी से नीचे है और विकास दर 7 फीसदी से ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। मोदी है तो मिजाज की बात करता है। देश के लोग अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल तभी कर सकते हैं, जहां सरकार का ब्रेक कम रहता है। बीते 11 वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है, हर चुनौती को पस्त किया है।

देश के विकास पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

विकसित भारत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 3 सालों में भारत की एवरेज ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। ये अभूतपूर्व है, अप्रत्याशित है। अभी 2 दिन पहले ही मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट के आंकड़ें आए हैं। पिछले साल के मुकाबले भारत का merchandise export करीब 7 फीसदी और बढ़ गया है। पिछले वर्ष भारत ने करीब साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये का agriculture export कर दिया है।

वहीं, पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। न्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकारीकरण ने बैकों में NPA'S का पहाड़ खड़ा कर दिया था। बीजेपी के लोकतंत्रीकरण ने बैंकों को रिकॉर्ड प्रॉफिट में ला दिया है। बीते 11 वर्षों में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को, किसानों, पशुपालकों, मछुआरों, रेहड़ी-पटरी वाले साथियों को, विश्वकर्मा साथियों को बिना बैंक गारंटी के लाखों करोड़ रुपये के लोन दिए गए।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की ग्रोथ, ग्लोबल अपॉर्चूनिटी को शेप कर रही है। हाल में हुआ EFTA trade agreement इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। यूरोप के देशों ने भारत में 100 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट का कमिटमेंट किया है। इससे भारत में बड़ी संख्या में जॉब्स क्रिएट होंगी।

उन्होंने आगे कहा कि आज G7 देशों के साथ हमारा ट्रेड 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। पूरी दुनिया आज भारत को एक Reliable, Responsible और Resilient Partner के रूप में देख रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फार्मा तक, ऑटोमोबाइल से लेकर मोबाइल मैन्युफैक्टरिंग तक निवेश की लहर भारत में आ रही है।

3 सालों में भारत की एवरेज ग्रोथ 7.8 फीसदी रही: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 3 सालों में भारत की एवरेज ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। ये अभूतपूर्व है, अप्रत्याशित है। अभी 2 दिन पहले ही मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट के आंकड़ें आए हैं। पिछले साल के मुकाबले भारत का merchandise export करीब 7 फीसदी और बढ़ गया है। पिछले वर्ष भारत ने करीब साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये का agriculture export कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा, "लाल किले से दिए गए उनके (कांग्रेस के) सभी भाषण सुनिए, वे सभी गरीबों के बारे में थे। लेकिन वे गरीबी कम नहीं कर सके। आज गरीबों के लिए समर्पित सरकार है, हम हाशिए पर पड़े लोगों को प्राथमिकता देते हैं। कांग्रेस ने बीएसएनएल को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज बीएसएनएल नई ऊंचाइयों को छू रहा है... एक संवेदनशील सरकार और लोकतंत्र और संविधान के प्रति समर्पित सरकार ऐसे फैसले और नीतियां बनाती है। हमारा जोर लोगों के जीवन को आसान बनाने और उनकी बचत बढ़ाने पर है।"

'75 घंटों के दौरान 303 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 75 घंटों के दौरान 303 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। "वे सामान्य लोग नहीं थे; उनके सिर पर इनाम था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। पहले बस्तर में गाड़ियों को उड़ाने और सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने की सुर्खियाँ होती थीं; आज वहां के युवा बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। यह एक बड़ा बदलाव है। अब वे दिवाली मना पाएँगे।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!