देश

PM मोदी ने मेलोनी से की फोन पर बात; EU-भारत मुक्त व्यापार समझौते, यूक्रेन संघर्ष पर हुई चर्चा

India Italy Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की और इसके समर्थन के लिए उनका आभार जताया। भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

Image

PM मोदी ने मेलोनी से की फोन पर बात (फाइल फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

India Italy Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की और इसके समर्थन के लिए उनका आभार जताया। मोदी ने मेलोनी के साथ फोन पर बातचीत में यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने के तरीकों के साथ-साथ भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEEC) के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने की अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहरायी और यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने में साझा रुचि दिखायी।"

उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने तथा आईएमईईईसी पहल के माध्यम से संपर्क को बढ़ावा देने में इटली के सक्रिय समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी को धन्यवाद दिया।

FTA को लेकर हो रही चर्चा

भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष के अंत तक प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं। दोनों पक्ष इस सप्ताह नयी दिल्ली में 13वें दौर की वार्ता कर रहे हैं। भारत और यूरोपीय संघ ने आठ वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद जून 2022 में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर वार्ता फिर से शुरू की।

आईएमईईईसी पहल को 2023 में दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अंतिम रूप दिया गया था। एक नवोन्मेषी पहल के रूप में प्रस्तुत इस योजना में सऊदी अरब, भारत, अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापक सड़क, रेलमार्ग और समुद्री परिवहन नेटवर्क की कल्पना की गई है, जिसका उद्देश्य एशिया, मध्य पूर्व और पश्चिम के बीच बेहतर समेकन सुनिश्चित करना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article