देश

PM मोदी ने उठाया रूसी सेना में फंसे भारतीयों का मुद्दा, रूसी सेना में भर्ती भारतीयों के परिवारों में खुशी की लहर

रूसी सेना की ओर से लड़ रहे भारतीय नागरिकों को छुट्टी दी जाएगी पीएम मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डिनर पर बातचीत के दौरान ये मुद्दा उठाया था।

Image

रूसी सेना में भर्ती भारतीयों के परिवारों में खुशी की लहर

KEY HIGHLIGHTS

  1. पुतिन ने किया ऐलान भारत लौटेंगे ज़बरन रूसी सेना में भर्ती किए गए जवान
  2. इस फ़ैसले के बाद रूसी सेना में भर्ती भारतीयों के परिवारों में ख़ुशी की लहर
  3. एक माँ रोते हुए अपने बेटे के लिए लगायी गुहार, प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाक़ात के बाद रूसी सेना में फंसे भारतीयों के परिवारों को एक आस बंधी है कि उनके अपने आप प्रिय अपने वतन लौटकर आएंगे जैसा कि कैथल के खंड कलायत के गाँव मटोर के छह युवक एजेंट ने धोखे से बड़ी सेलरी का लालच देकर रूस भेजे दिए और उन्हें युद्ध में धकेल दिया जिसके बाद लगातार परिजनों को अपनों का डर सता रहा था।

जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे-भाई जो रूस भेजे गए हैं उन्हें धोखे से सेना में भर्ती कर रूस और यूक्रेन के युद्ध में धकेल दिया गया है तो उन्हें अपनों के वापस आने की चिंता सताने लगी थी। जिला प्रशासन व सरकार के नुमाइंदों के सामने लगातार परिजन मदद की गुहार लगा रहे थे, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद परिजनों के मन में एक आस बंध गई है कि उनके अपने आप घर लौटेंगे।

गांव मटोर से छह युवा रूस गए हैं

गांव मटोर से छह युवा रूस गए हैं जिनमें से एक युवक रवि का कुछ पता नहीं जबकि एक अन्य युवक साहिल बम से चोटिल हो गया है जिसकी दोनों टांगें घायल हैं और उसका इलाज भी अच्छे से नहीं हो रहा, इसके अलावा बलदेव नामक युवक भी अपनी दो बेटियों बेटा माता पिता व अन्य परिवार को छोड़कर रूस गया था लेकिन परिवार को जब सेना में भर्ती होने का पता चला तब से रो रोकर बुरा हाल था लेकिन अब एक आस बंधी है ऐसे ही इस गांव के तीन अन्य युवकों के परिजनों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस वार्ता से अपनों के घर लौटने की आस बंधी है।

'मेरे भाई रवि को एजेंट ने रूस में फंसा दिया'

अजय ने कहा कि मेरे भाई रवि को एजेंट ने रूस में फंसा दिया है उसे दस साल की सजा का डर दिखाकर रूस की सेना में भर्ती किया गया। मार्च के बाद मेरे भाई से संपर्क नहीं हो रहा अब प्रधानमंत्री से उम्मीद मेरे भाई की घर वापसी होगी। अजय ने बताया कि पहले भी हम भारत सरकार से गुहार लगा चुके है उन्होंने कहा हमारे गांव से 6 लड़के रूस यूक्रेन में फंसे हैं।

कैथल जिले के गांव मटौर के छह युवा रूस यूक्रेन में फंसे है

रूस यूक्रेन में फंसे साहिल के पिता भाग सिंह ने प्रधानमंत्री से अपने बेटे की रिहाई की अपील की कहा बेटे को रूस युक्रेन युद्ध में गोली लगी है,वो चल नहीं सकता। हम इलाज करवा लेंगे उन्हें वहां से रिहा करवाया जाए एजेंट ने सेना में ट्रांसपोर्ट में काम के लिए भेजा था बाद में युद्ध में उतार दिया।

'बलदेव की मां ने रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया '

रूस यूक्रेन में फसे भारतीयों की घर वापसी को लेकर कैथल जिले के गांव मटौर के बलदेव सिंह की दो बेटियों यशवीन और शिवानी ने प्रधानमंत्री से अपने पापा की घर वापसी की गुहार लगाई कहा हमें पापा की याद आती है अब मेरे पापा के घर वापिस आने की उम्मीद जगी। बलदेव की मां ने रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अगर मेरा बेटा प्रधानमंत्री मोदी की वजह से घर आता है तो मैं उनकी शुक्रगुजार होंगी, बलदेव तीन बच्चों के पिता है जिसमें दो बेटी और एक बेटा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article